एक्सप्लोरर

MP News: अपराध पर लगाम लगाने के लिए धार जिला पुलिस ने लॉन्च किया 'MY Smart E- Verification' एप, जानें इसकी खासियत

मध्य प्रदेश के धार जिला की पुलिस ने अपराध पर लगाम लगाने के लिए एक नया स्मार्ट वेरिफिकेशन एप लॉन्च किया है. इस एप के जरिए मकानमालिक आसानी से अपने किराएदारों की जानकारी पुलिस को दे सकेंगे.

धार:  जिला पुलिस अपराध पर लगाम लगाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और इसके लिए हर दिन नई-नई तकनीक भी अपना रही है. इसी कड़ी में धार जिला पुलिस ने माय स्मार्ट ई- वेरिफिकेशन एप लॉन्च किया है. इस ऐप को लॉन्च करने के पीछे मकसद ये है कि मकानमालिक आसानी से अपने किराएदारों की जानकारी पुलिस को दे सकें.इस ऐप के इस्तेमाल के लिए सबसे पहले मकान मालिकों को इसे डाउनलोड करना होगा. इसके बाद संबंधित थाना क्षेत्र सिलेक्ट कर किराएदारों व काम को लेकर बाहरी प्रदेशों से आने वाले लोगों के डॉक्यूमेंट्स सीधे ऐप पर अपलोड किए जा सकते हैं. इस ऐप के जरिए मकान मालिक किराएदार की फोटो, पहचान पत्र व अन्य जानकरी भरकर पुलिस को दे सकेंगे.

एसपी ने बताई ऐप लॉन्च करने की वजह

बता दें कि पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह द्वारा मंगलवार को एसपी कार्यालय सभाकक्ष में इस ऐप को लॉन्च किया गया था. इस मौके पर एएसपी देवेंद्र पाटीदार, उप पुलिस अधीक्षक मोनिका सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे हैं. ऐप लॉन्च करने के बाद एसपी ने जानकारी दी कि धार जिले से लगे हुए सबसे बड़े इंडस्ट्रियल एरिया पीथमपुर में बाहरी श्रमिकों की आवाजाही निरंतर रहती है. ऐसे में उनकी जानकारी जुटाना पुलिस के लिए काफी मुश्किल होता है. एसपी ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोग भी यहां किराएदार बनकर या श्रमिक बनकर छिपते हैं. ऐसे में इन लोगों की पहचान हो सके इसी के लिए इस ऐप को लॉन्च किया गया है. इस ऐप के जरिए मकानमालिक अपने किराएदारों की जानकारी पुलिस को दे सकते हैं. ऐसा होने से जिले में आपराधिक घटनाओं को रोकने में काफी मदद मिलेगी.

पूरे जिले में दो कंट्रोलरूम बनाए जाएंगे

एसपी ने बताया कि पूरे जिले में दो कंट्रोलरूम बनाए जाएंगे. इन कंट्रोल रूम में ऐप के जरिए मिले डॉक्यूमेंट्स का सत्यापन कर उसे रिकॉर्ड के रूप में संबंधित थानों में रखने के लिए भेजा जाएगा. गौरतलब है कि इस ऐप को सेफ्टी फर्स्ट एजेंसी ने पुलिस के लिए निशुल्क तैयार किया है. वहीं बता दें कि ऐप के जरिए किराएदारों का डाटा एकत्र करने का नवाचार सिर्फ धार में शुरू हुआ है. इस लिहाज से धार इस नावाचार वाला प्रदेश का पहला जिला बन गया है.

ये भी पढ़ें

Chandigarh IRCTC Package: चंडीगढ़ से कम बजट में एक साथ करें शीतला देवी, नैना देवी, ज्वाला देवी और चिंतपूर्णी भवानी के दर्शन, जानिए डिटेल्स

Chhattisgarh News: अम्बिकापुर में शराब की दुकान पर आबकारी विभाग की रेड, काफी मात्रा में मिलावटी शराब बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget