एक्सप्लोरर

Datia News: कंप्यूटर इंजीनियर ठग ने दतिया मेडिकल कॉलेज में रेवड़ी की तरह बांटी नौकरियां, इतने करोड़ की काली कमाई

MP News: दतिया मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलाने के नाम पर एक कंप्यूटर में माहिर इंजीनियर ने बेरोजगारों से लाखों रुपये लेकर उनके साथ ठगी करता था. क्राइम ब्रांच ने आशू कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

MP News: मध्य प्रदेश के दतिया मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 28 वर्षीय इंजीनियर आशू कुमार सिंह को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है. जिसने ठगी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. उसने दतिया मेडिकल कॉलेज में धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े से नकली नौकरियां बांटने का गोरखधंधा चला रखा था. इससे इस ठग ने करोड़ों रुपये की कमाई की और लोगों को शिकार बनाया.

तीन से पांच लाख लेता था एक बेरोजगार से
बता दें कि आशु के झांसे में कई युवा फंसे और बेरोजगारी के नाम पर उसने 5 से 6 करोड़ रुपये का चूना हजारों युवाओं को लगाया. उसने दतिया मेडिकल कॉलेज में ऐसा कोई पद नहीं छोड़ा होगा जिसके फर्जी दस्तावेज और नियुक्ति पत्र बनाकर उसने युवाओं को न दिए हों. वह बेरोजगारों से 3 लाख से 5 लाख रुपये तक लेता था और बदले में बिचौलियों के माध्यम से सीट की खरीद-फरोख्त करने की बात किया करता था.

क्राइम ब्रांच ने इसके सभी गुनाहों का भांडाफोड़ कर दिया है. क्राइम ब्रांच ने इसके पास से कई प्रकार के लेटर, फर्जी सिम, आई कार्ड, कागजात जब्त किए हैं. आशु कुमार एजुकेशन, हॉस्टल, इंटरप्राइजेज के अलावा कई सारे कारोबार से भी जुड़ा रहा है. आशु एक बॉयज हॉस्टल का संचालन भी कर रहा था. इसके अलावा भोपाल के अंदर करोड़ों रुपये का एक होटल भी बना रखा है. 

UPSC Result: डीएसपी की नौकरी और परिवार को जिम्मेदारियों को निभाते हुए पास की यूपीएससी की परीक्षा, जानिए कैसा रहा है सोनू परमार का सफर

क्या कहा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने 
इस पूरे मामले को लेकर क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया के नाम से प्यून, लोअर ग्रेड क्लर्क, ड्राइवर, लाइब्रेरियन, सफाईकर्मी, लैब अटेंडेंट, हेतु चयनित उम्मीदवार के लिए फर्जी नियुक्ति आदेश, साक्षात्कार हेतु पत्र और नियुक्त प्रमाण पत्र बनाकर लोगों के साथ ठगी करता था. आशु के साथ और भी लोगों की मिलीभगत होने की संभावना है. आशु ने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है. उसके बाद वह जब कंप्यूटर में माहिर हो गया तो लोगों से ठगी करने लगा. पुलिस को उसके कुछ और व्यापारिक प्रतिष्ठानों का भी पता चला है. जिनकी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें-

MP News: बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री संजय पाठक पर पत्रकार का अपहरण करके मारपीट का आरोप, जानिए पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget