एक्सप्लोरर

MP News: उज्जैन कैसे बन गया 'मिलावट की मंडी', सिर्फ सात दिन में एक करोड़ का नकली माल बरामद

Madhya Pradesh News: धार्मिक नगरी उज्जैन में मिलावटखोरी के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. उज्जैन में बड़ी मात्रा में रोज लाखों रुपये का मिलावटी दूध पाउडर घी और मावा बरामद हो रहा है.

Ujjain News: धार्मिक नगरी उज्जैन में मिलावटखोरी बढ़ती जा रही है. जब माफिया अभियान के तहत छापामार कार्रवाई की गई तो 1 सप्ताह के भीतर एक करोड़ रुपये कीमत का मावा और घी के साथ दूध पाउडर भी जब्त किया गया है. यह सब अमानक स्तर का होने की आशंका के चलते जब्त हुआ है.

कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम के निर्देश पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिये नागदा और उन्हेल क्षेत्र में लगातार छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है. इस दौरान बड़ी मात्रा में नकली मावा, घी व दूध पाउडर पकड़ा जा रहा है. खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा नागदा एसडीएम एवं उन्हेल थाना पुलिस के साथ उन्हेल बड़ा बाजार स्थित एक दुकान के सामने खाली मकान में जांच के लिये पहुंचे.

अधिकारियों ने जब मकान का ताला खुलवाकर अंदर जांच की तो जांच में 185 टीन 15 किलोग्राम के कुल 2775 किलोग्राम घी, प्लास्टिक टंकी, ड्रम, लोहे की टंकी इस प्रकार 23 आधानों में कुल 905.66 किलोग्राम घी पाया गया. मौके पर विभाग के अधिकारियों ने घी के 7 नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गये. कुल 3680.6 किलोग्राम घी को सीज कर विक्रेता की अभिरक्षा में दिया गया है.

खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निलंबित करने का प्रस्ताव 

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने उन्हेल और नागदा के प्रभार में कार्यरत खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र वर्मा को निलंबित करने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं. क्योंकि उनके द्वारा अपने क्षेत्र में नकली दूध, मावा एवं घी को बनाए जाने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. उल्लेखनीय है कि कि पकड़े गए नकली घी निर्माता के पुत्र अश्विन पर वर्ष 2020 में मिलावट के लिए रासुका की कार्रवाई भी की गई थी. उक्त व्यक्ति निरंतर मिलावट का कार्य करता रहा है और फर्म बदल बदल कर इस क्षेत्र में मिलावट का काम कर रहा है. ऐसे व्यक्ति पर नजर नहीं रखने के कारण खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निलंबित किया जाएगा.

इसलिए उज्जैन बन गई मिलावट की मंडी

उज्जैन के आसपास काफी ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पर आसानी से चोरी-छिपे नकली घी, मावे और दूध की फैक्ट्री संचालित की जा सकती है. इसके अलावा उज्जैन जिला प्रदेश के मध्य में होने की वजह से यहां से सभी जगह माल सप्लाई करना आसान और ट्रांसपोर्टेशन सस्ता पड़ता है. इतना ही नहीं उज्जैन जिले में श्रमिक भी कम राशि में मिल जाते हैं. इन्हीं कारणों के चलते धार्मिक नगरी उज्जैन मिलावट की मंडी बनती जा रही है. यहां पर पिछले 1 सप्ताह में लगभग 1 करोड़ रुपये कीमत का मावा की ओर दूध का पाउडर जब्त किया गया है.

ये भी पढ़ें

MP News: मध्य प्रदेश में अब 5 साल के लिए मिलेगा बालू ठेका, जानें- रेत नियमों में क्या हुए बड़े बदलाव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget