एक्सप्लोरर

Indore News: कांग्रेस ने विश्वविद्यालय के बाहर लगवाया 'शिवराज बेरोजगार ठेला', बेरोजगार युवाओं से की यह अपील

MP News : कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि रोजना सरकारी भर्ती के लिए होने वाली परीक्षाएं घोटाले की भेंट चढ़ रही हैं. व्यापम देश के घोटाले का गौरव हो गया है. इसलिए 'शिवराज बेरोजगार ठेला' लगाया गया.

इंदौर: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के बाहर कांग्रेस ने 'शिवराज बेरोजगार ठेला' लगाकर प्रदर्शन किया. कांग्रेस ने बेरोजगार युवाओं से अपील की कि वो अपनी डिग्री इस ठेले पर जमा करवाएं, शिवराज के राज में रोजगार नहीं बेरोजगारी मिलेगी. दरअसल मंगलवार को इंदौर गौरव दिवस के रूप मनाया गया. इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होने इंदौर आए थे. उन्होंने आंगनवाड़ी अभियान के तहत कुपोषित बच्चों के लिए खिलौने इकठ्ठे किए. इस दौरान 8 करोड़ से ज्यादा की राशि जमा की गई. कांग्रेस ने इसे शिवराज सिंह चौहान की नौटंकी बताया है. कांग्रेस ने बुधवार सुबह शिवराज बेरोजगार ठेला लगाकर प्रदर्शन किया. 

कांग्रेस के प्रवक्ता का क्या कहना है

शहर कांग्रेस के प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने बताया कि आज विश्वविद्यालय के बाहर 'शिवराज बेरोजगार ठेला' लगाया गया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अलग-अलग शहरों में बच्चों के लिए ठेला चलाकर खिलौना इक्कठा कर रहे हैं. प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री टीआरपी के लिए इवेंट कर रहे हैं. बीजेपी अपनी सदस्यता के लिए इंदौर जिले से 18 करोड़ रुपये इकठ्ठा कर रही है. मुख्यमंत्री बच्चों के लिए खिलौना इकठ्ठा कर रहे हैं. प्रदेश में रोजाना करीब 15 सौ युवा बेरोजगार हो रहे हैं. मध्य प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है. सरकारी आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में बेरोजगारी दर 10 प्रतिशत से ऊपर है. 

शिवराज सिंह चौहान की सरकार पर लगाए ये आरोप

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि रोजना सरकारी भर्ती के लिए होने वाली परीक्षाएं घोटाले की भेंट चढ़ रही हैं. व्यापम देश के घोटाले का गौरव हो गया है. इसलिए विश्वविद्यालय के बाहर कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन के माध्यम से 'शिवराज बेरोजगार ठेला' लगाया. उस पर बैनर लगा कर बेरोजगार युवायों से अपील की गई है कि वो अपनी डिग्री इस ठेले पर जमा करें ताकि ये डिग्री मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाए और उनसे निवेदन किया जाए कि वो जिस शहर में जाएं रोजगार देने का ठेला लेकर निकलें ना की नौटंकी के लिए खिलौने इकठ्ठे करने का. उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश में 30 लाख युवा बेरोजगार घूम रहे हैं. चपरासी की नौकरी के लिए पीएचडी डिग्रीधारी भी फार्म भर रहे हैं. मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें

Dewas News: मध्य प्रदेश के देवास में कंजर डेरों पर छापा, एक करोड़ से ज्यादा का लग्जरी सामान मिला

MP Crime News: तलाक दे चुके पति से मिलने पर महिला की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Agar Malwa: मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!
दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!
Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा
दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget