एक्सप्लोरर

MP News: सीएम शिवराज करेंगे इन 8 मेट्रो स्टेशन का भूमिपूजन, अगले विधानसभा चुनाव के पहले मेट्रो चलाने की तैयारी

Bhopal Metro News: सीएम शिवराज सिंह चौहान आज भोपाल और 26 नवंबर को इंदौर में मेट्रो डिपो का भूमिपूजन करेंगे. इसमें सितंबर 2023 के पहले काम पूरा करने का लक्ष्य है.

CM Shivraj's Bhopal Metro Depo Bhoomipujan: राज्य सरकार ने विधानसभा चुनाव-2023 के पहले मेट्रो चलाने की तैयारी शुरू कर दी है. इस क्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान आज भोपाल और 26 नवंबर को इंदौर में मेट्रो डिपो का भूमिपूजन करेंगे. इसमें सितंबर 2023 के पहले काम पूरा करने का लक्ष्य है. दरअसल, राजधानी भोपाल में मेट्रो के लिए पहले रूट पर 2018 में एम्स से सुभाष नगर तक 6.22 किमी लाइन पर काम शुरू हुआ था. तब, कांग्रेस की कमलनाथ सरकार थी और प्रोजेक्ट का शिलान्यास 2019 में कमलनाथ ने किया था. अब शिवराज सरकार इसे 2023 तक पूरा करके चालू करना चाहती है.
 
कितनी होगी लागत
 
मेट्रो का पहला रूट करीब 421 करोड़ रुपए का बनेगा. कुल प्रोजेक्ट की लागत करीब छह हजार करोड़ है. पहला रूट एम्स से सुभाष नगर तक 6.22 किमी रहेगा. इसमें एम्स के गेट नंबर 3 के पास मेट्रो डिपो निर्माण के लिए सीएम शिवराज भूमिपूजन करेंगे. वहीं इंदौर शहर में सीएम 26 नवंबर को मेट्रो कॉरिडोर व डिपो निर्माण का भूमिपूजन करेंगे. यहां सुपर कॉरिडोर के दोनों ओर निर्माण होना है. इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट की लागत 7500 करोड़ है. पहले चरण में एयरपोर्ट से लेकर रोबोट चौराहे तक काम निर्माण कार्य चल रहा है.

कौन-कौन से होंगे स्टेशन

एम्स से सुभाष नगर अंडरब्रिज तक जो आठ स्टेशन बनने हैं. उनमें एम्स, अलकापुरी, डीआरएम ऑफिस, हबीबगंज स्टेशन, डीबी सिटी, एमपी नगर जोन-1, आयकर भवन और सुभाष नगर अंडरब्रिज शामिल हैं. दो साल में यह स्टेशन बनाने का टारगेट रखा गया है. मेट्रो ट्रेन के स्टेशन 100 मीटर लंबे और कम से कम 14 मीटर चौड़े होंगे. हबीबगंज रेलवे स्टेशन और डीबी सिटी जैसे चहल-पहल वाले स्थानों पर फुटओवर ब्रिज (एफओबी) भी बनाए जाएंगे. वहीं, सुभाष नगर आरओबी के पास डिपो बनाया जा रहा है. यहां पर एक साथ 4 मेट्रो ट्रेन खड़ी की जा सकेगी.

पहले चरण में मेट्रो पर 6941 करोड़ 40 लाख का खर्च आएगा. भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट में एलीवेटेड सेक्शन 26.08 किलोमीटर का है. अंडरग्राउंड सेक्शन 1.79 किलोमीटर का होगा जिसमें 2 स्टेशन होंगे. ये कुल 27.87 किलोमीटर की लाइन होगी. इसमें कुल 28 स्टेशन बनेंगे. मेट्रो ट्रेन स्टेशन पर यात्रियों को हर पांच मिनट के अंतराल पर ट्रेन मिलेगी. हर स्टेशन पर इसका 30 सेकंड का स्टॉप होगा. एम्स से आजाद नगर तक अभी मेट्रं ट्रैक के लिए 164 पीलर बनाए गए हैं 2016 में तैयार हुई मेट्रो डीपीआर कं 2018 में कैबिनेट की मंजूरी मिली इसके बाद निर्माण एजेंसी तय हुई.

यह भी पढ़ें-

Sehore News: सीएम के गृह जिले में 11 ओवरलोड डंपरों पर की गई कार्रवाई, रेत माफियाओं में मचा हड़कंप

Indore News: इंदौर में दिनदहाड़े डकैती, बेटी के सिर पर तान दी गोली और लूट लिए लाखों के सामान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget