एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh Bus Accident : इंदौर से पुणे जा रही बस नर्मदा नदी में गिरी, कोई जिंदा नहीं बचा, सभी 13 शव निकाले गए

Bus Accident in MP : यह हादसा खरगोन जिले में खलघाट पुल पर हुआ. यह पुल काफी पुराना है. दुर्घटनाग्रस्त हुई बस पुल की रेलिंग तोड़ती हुई नदी में जा गिरी. दुर्घटनास्थल पर सबसे पहले स्थानीय लोग पहुंचे.

भोपाल : इंदौर से पुणे जा रही महाराष्ट्र सरकार की बस खरगोन जिले के धामनोद के खलघाट संजय सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए नर्मदा नदी में जा गिरी. इस हादसे में बस में सवार सभी 13 लोगों  की मौत हो गई. इस हादसे पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है. नदी से सभी 13 शव निकाल लिए गए हैं. शवों को पोस्टमार्टम के लिए धार जिला अस्पताल भेजा गया है. अभी तक किसी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है.

खलघाट में दुर्घटनास्थल पर मौजूद खरगोन के पुलिस अधीक्षक ने बताया की बस में सवार सारे लोग मारे जा चुके हैं. उन्होंने बताया नदी से 13 शव बरामद किए जा चुके हैं. किसी को ज़िंदा नहीं बचाया जा सका. बस में ड्राइवर समेत 13 लोग ही सवार थे. राहत कार्य में अब ज़्यादा काम नहीं बचा है. बस भी निकाल ली गई है.

गृहमंत्री ने क्या बताया

इससे पहले मघ्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने बताया था कि दुर्घटना का शिकार हुई बस महाराष्ट्र सरकार की थी. उन्होंने बताया कि बस में इंदौर से 12 यात्री सवार हुए थे. उन्होंने बताया था कि नदी से अबतक 12 शव निकाले गए हैं. उन्होंने बताया कि यह हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ या स्टेयरिंग फेल होने की वजह ये यह जांच का विषय है. उन्होंने बताया कि बस पुल की रेंलिंग तोड़कर नदी में जा गिरी. उन्होंने बताया कि रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और बस को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं.   

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा है

इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय ने ट्विटर पर लिखा, ''मैंने खरगोन कलेक्टर से फोन पर पुनः चर्चा कर रेस्क्यू ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी ली है. मुख्यमंत्री सचिवालय भी रेस्क्यू ऑपरेशन में खरगोन, धार और इंदौर जिला प्रशासन के सतत संपर्क में है.'' 

मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि खरगोन के खलघाट में बस के खाई में गिरने से हुई दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. दुर्घटना स्थल पर जिला प्रशासन की टीम मौजूद है. बस को निकाल लिया गया है. खरगोन-धार जिला प्रशासन के साथ मैं निरंतर संपर्क में हूं.घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं. दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार स्वयं को अकेला न समझे,मैं व संपूर्ण प्रदेश साथ है.

यह भी पढ़ें

Indore Mayor Election Results: बीजेपी के पुष्य मित्र भार्गव ने इंदौर में दर्ज की प्रदेश में सबसे बड़ी जीत, इतने वोटों से कांग्रेस के संजय शुक्ल को हराया0

MP Nagar Nikay Chunav 2022 Result: जबलपुर में 18 साल बाद कांग्रेस का होगा महापौर, देखें जीते हुए प्रत्याशियों की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget