एक्सप्लोरर

MP News: महंत धीरेंद्र शास्त्री के न्यौते पर बागेश्वर धाम पहुंचेंगे PCC चीफ कमलनाथ, क्या कांग्रेस ने अपना ली है BJP की रणनीति?

पिछले दिनों विवादों में आए बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कांग्रेस के ही नेताप्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह विरोध जता चुके हैं. वहीं अब उन्हीं से मिलने पूर्व सीएम कमलनाथ जा रहे हैं.

Kamalnath In Bageshwar Dham: भारतीय जनता पार्टी की तरह अब कांग्रेस भी हिन्दुत्व की राह पर चलती हुई नजर आ रही है. बीते दो दिन पहले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सीएम के गढ़ सीहोर जिला मुख्यालय पहुंचे थे. यहां कमलनाथ ने भगवान चिंतामन गणेश के दर्शन कर चुनावी शंखनाद किया था. वहीं सोमवार को पीसीसी चीफ कमलनाथ छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पहुंच रहे हैं. हालांकि बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का कांग्रेस के ही नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह विरोध जता चुके हैं. 
 
बता दें कि चुनावी राज्य मध्यप्रदेश में साल के अंतिम महीनों में विधानसभा चुनाव होना है. चुनाव को देखते हुए दोनों ही प्रमुख दल बीजेपी और कांग्रेस एड़ी चोटी का जोर लगा रही है. सत्ताधारी दल बीजेपी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस प्रदेश में सभी वर्ग, जाति, धर्म को साधने के प्रयास में जुटी है. अब तक भारतीय जनता पार्टी धार्मिक राह पकड़कर 2023 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर सत्ता अपने पास ही रखने का प्रयास कर रही थी तो वहीं अब इसी मार्ग पर कांग्रेस भी चल पड़ी है.
 
मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा के अनुसार बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को बागेश्वर धाम आने का निमंत्रण दिया था. उनके निमंत्रण पर ही कमलनाथ जी बागेश्वर धाम जा रहे हैं.
 
नेताप्रतिपक्ष जता चुके विरोध
 
महीने भर पहले विवादों में आए बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कांग्रेस के ही नेताप्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह विरोध जता चुके हैं. डॉ. गोविंद सिंह ने अपने बयानों में कहा था कि कौन धीरेन्द्र शास्त्री, मैं नहीं जानता. अब उन्हीं की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ आज बागेश्वर धाम जा रहे हैं. नाथ की बागेश्वर यात्रा के क्या मायने रहेंगे यह बाद में पता चलेगा. फिलहाल नाथ की यात्रा से उन्हीं की पार्टी के नेताप्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह नाराज हो सकते हैं. 
 
कमलनाथ करेंगे पत्रकारवार्ता 
 
बता दें कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सोमवार को छतरपुर और पन्ना जिले के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान कमलनाथ छतरपुर जिले की राजनगर तहसील के बागेश्वरधाम पहुंचेंगे. पीसीसी चीफ कमलनाथ यहां पन्ना के अजयगढ़ पहुंचेंगे जहां पत्रकारों को संबोधित करेंगे. दोपहर 12 बजे मंडलम सेक्टर बैठक लेंगे और साढ़े 12 बजे जनसभा को संबोधित कर कांग्रेसियों को जीत का मंत्र देंगे.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget