एक्सप्लोरर

MP के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी! अब फ्री में होंगे तीर्थ स्थलों के दर्शन, मोहन सरकार कब से रवाना करेगी ट्रेन?

MP Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana: एमपी में 'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना' के तहत 15 हजार से ज्यादा तीर्थ यात्री अलग-अलग तीर्थ स्थलों की यात्रा करेंगे. इसकी पहली ट्रेन 14 सितंबर को रवाना होगी.

MP CM Teerth Darshan Yojana News: मध्य प्रदेश सरकार की 'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना' का आगामी शेड्यूल जारी कर दिया गया है. 14 सितम्बर से 26 फरवरी 2025 तक प्रदेश के सीनियर नागरिकों को कई शहरों में धार्मिक यात्रा कराई जाएगी. धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग द्वारा तीर्थ दर्शन योजना में इस बार नागरिकों को वाराणसी, काशी, रामेश्वरम, मथुरा-वृंदावन, कामाख्या, अमृतसर, अयोध्या, द्वारका, जगन्नाथपुरी, शिर्डी और नागपुर जैसे धार्मिक स्थल निर्धारित किए गए हैं. 

इस दौरान 15 हजार से ज्यादा तीर्थ यात्री अलग-अलग तीर्थ स्थलों की यात्रा करेंगे. योजना का लाभ प्रदेश के ऐसे सीनियर नागरिक को मिलेगा, जो आयकर दाता नहीं है और 60 साल या इससे अधिक आयु के हैं. वहीं महिला तीर्थ यात्रियों के मामले में आयु वर्ग में दो साल की छूट दी गई है. "मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना" की पहली ट्रेन 14 सितम्बर को उज्जैन से वाराणसी काशी, अयोध्या के लिए रवाना होगी. 

20 ट्रेनें अलग-अलग तीर्थ स्थलों के लिए कब होंगी रवाना?
इसमें उज्जैन जिले के 300, सीहोर के 200 और विदिशा के 279 श्रद्धालु यात्रा करेंगे. यह ट्रेन 19 सितम्बर को वापस लौटेगी. वहीं दूसरी ट्रेन 21 सितम्बर को रामेश्वरम के लिए रवाना होगी. इसमें इंदौर से 300, उज्जैन 200 और सीहोर से 279 तीर्थ यात्री रवाना होंगे. यह ट्रेन 26 सितम्बर को वापस लौटेगी. जबकि मथुरा-वृदावन तीर्थ के लिए 19 सितंबर को मेघनगर से तीसरी ट्रेन रवाना होगी और दो अक्टूबर को वापस लौटेगी. इसमें झाबुआ से 200, रतलाम से 279 और उज्जैन से 300 दर्शनार्थी यात्रा करेंगे. 

इसके अलावा तीर्थ दर्शन के लिए जाने वाली चौथी ट्रेन उज्जैन से 13 अक्टूबर को कामाख्या के लिए रवाना होगी. इसमें उज्जैन से 300, शाजापुर से 200 और सीहोर से 279 यात्री रवाना होगें. यह ट्रेन 18 अक्टूबर को वापस लौटेगी. योजना के तहत पांचवीं ट्रेन इंदौर से अमृतसर के लिए 21 अक्टूबर को रवाना होगी. इसमें इंदौर से 200, धार से 100, उज्जैन से 200 और शिवपुरी से 279 यात्री रवाना होगें. यह ट्रेन 24 अक्टूबर को वापस लौटेगी. 

वाराणसी और अयोध्या तीर्थ स्थल के लिए 5 नवंबर को विदिशा से छटवीं ट्रेन 300 यात्रियों के साथ रवाना होगी. इसमें सागर से 279 और दमोह से 200 यात्री शामिल होगें. यह ट्रेन 10 नवंबर को लौटेगी. सातवीं ट्रेन से भोपाल से 13 नवंबर को रामेश्वरम के लिए रवान होगी. इसमें  सीहोर से 200 और नर्मदापुरम से 279 तीर्थ यात्री रवाना होगें. यह ट्रेन 18 नवंबर को वापस लौटेगी.मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 21 नवम्बर को आठवीं ट्रेन रीवा से द्वारका के लिए रवाना होगी. इसमें रीवा से 279, सतना से 300 और दमोह से 200 यात्री रवाना होंगे, जो 26 नवम्बर को वापस लौटेंगे. 

वहीं दमोह से 29 नवंबर को नौवीं ट्रेन वाराणसी काशी अयोध्या तीर्थ स्थल के लिए रवाना होगी, जिसमें दमोह से 279, मैहर से 200 और सतना से 300 यात्री जाएंगे. दसवीं ट्रेन कटनी से 7 दिसम्बर को द्वारका तीर्थ स्थल के लिए 200 तीर्थ यात्री के साथ रवाना होगी. इसमें दमोह से 279 और सागर से 300 यात्री शामिल रहेंगे, यह ट्रेन 12 दिसंबर को लौटेगी.

योजना के तहत 15 दिसंबर को सतना से ग्यारहवीं ट्रेन में रामेश्वरम तीर्थ स्थल के लिए 279 यात्रियों के रवाना होगी. इसमें कटनी से 200 और जबलपुर से 300 यात्री शामिल होंगे. यह ट्रेन 30 दिसंबर को वापस लौटेगी. बारहवीं ट्रेन में उड़ीसा स्थित जगन्नाथपूरी तीर्थ स्थल के लिए 23 दिसंबर को खंडवा से रवाना होगी जो 28 दिसंबर को लौटेगी. इसमें खंडवा से 279, नरसिंहपुर से 200 और जबलपुर से 300 यात्री रवाना होगी. 

वहीं तेहरवीं ट्रेन 31 दिसंबर को बैतूल से कामाख्या तीर्थ स्थल के लिए रवाना होगी. इसमें विदिशा से 300 और दमोह से 200 तीर्थ यात्री रवाना होंगे. यह ट्रेन 5 जनवरी को वापस लौटेगी. वाराणसी काशी अयोध्या तीर्थ स्थल के लिए चौदवीं ट्रेन सिवनी से 8 जनवरी को रवाना होगी, जिसमें सिवनी से 279, छिंदवाड़ा से 300 और बैतूल से 200 यात्री रवाना होंगे. यह ट्रेन 13 जनवरी को वापस लौटेगी. 

छिंदवाड़ा से 16 जनवरी को 200 यात्री के साथ रामेश्वरम के लिए पंद्रहवीं ट्रेन रवाना होगी. जिसमें सिवनी-बैतूल से 200 और पाढुर्णा से 179 तीर्थ यात्री रवाना होंगे. यह ट्रेन 21 जनवरी को वापस लौटेगी. वाराणसी काशी अयोध्या तीर्थ स्थल के लिए अनूपपुर से सोलहवीं ट्रेन 279 यात्रियों के साथ 24 जनवरी को रवाना होगी, जिसमें शहडोल से 300 और उमरिया से 200 यात्री रवाना होंगे. यह ट्रेन 29 जनवरी को वापस लौटेगी.

सत्रवीं ट्रेन उमरिया से शिर्डी के लिए 279 तीर्थ यात्री को लेकर 1 फरवरी को रवाना होगी, जिसमें कटनी से 200 और जबलपुर से 300 तीर्थ यात्री रवाना होंगे. यह ट्रेन 4 फरवरी को वापस लौटेगी. रामेश्वरम तीर्थ स्थल के लिए 7 फरवरी को 18वीं ट्रेन मुरैना से रवाना होगी, जिसमें मुरैना से 279, ग्वालियर से 300 और दतिया से 200 तीर्थ यात्री रवाना होंगे. यह ट्रेन 12 फरवरी को लौटेगी. 

छतरपुर से द्वारका के लिए 15 फरवरी को उन्नीसवीं ट्रेन रवाना होगी, जिसमें छतरपुर से 279, टीकमगढ़ से 200 और उज्जैन से 300 तीर्थ यात्री रवाना होंगे. यह ट्रेन 20 फरवरी को वापस लौटेगी. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की 20वीं ट्रेन नागपुर के लिए भिंड से 279 तीर्थ यात्रियों के साथ 23 फरवरी को रवाना होगी, जिसमें ग्वालियर से 300 और दतिया से 200 तीर्थयात्री शामिल होगें. यह ट्रेन 26 फरवरी को लौटेगी.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के इन जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 दिन के लिए मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget