एक्सप्लोरर

MP Monsoon Update: रातभर तरबतर हुए एमपी के कई जिले, 16 जिलों में भारी बारिश की आशंका, जानें अपने शहर का हाल

MP Rain Alert: बड़वानी में नर्मदा खतरे के निशान से 4 फीट ऊपर पहुंच गई है. बैतूल में भी पारसडोह डैम के गेट खोलने से ताप्ती नदी का जलस्तर बढ़ गया. इछावर में भी भारी बारिश ने कोहराम मचा दिया.

MP Monsoon Update: मध्य प्रदेश में बारिश अब पूरे शबाब पर है. गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई. कई जिलों में तो पूरी रात ही पानी बरसता रहा. राजधानी भोपाल के नजदीकी जिले इछावर में भारी बारिश की वजह से कई गांव जलमग्न हो गए, कई गांवों का सड़क से संपर्क टूट गया. ग्रामीण रात भर ही परेशान होते रहे. 

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज भी मध्य प्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार नर्मदापुर, बैतूल और रतलाम जिले में 24 घंटे के दौरान 8 इंच तक बारिश बरस सकता है, जबकि भेापाल-उज्जैन सहित 16 जिलों में भी भारी बारिशका अनुमान है. 

चार सिस्टम एक्टिव
मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में चार सिस्टम एक्टिव है, जिसकी वजह से भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी, नार्थ आंध्रप्रदेश, साउथ ओडिशा पोस्ट पर सिस्टम एक्टिव है, जिसका असर मप्र में भी हो रहा है. इधर पूर्वी-पश्चिमी हवाएं भी आपस में मिल रही है. इन सभी सिस्टमों की वजह से मध्यप्रदेश में भारी बारिश हो रही है. 

खतरे के निशान से ऊपर नर्मदा
भारी बारिश के चलते बड़वानी में नर्मदा नदी खतरे के निशान से 4 फीट ऊपर बह रही है. बैतूल में भी पारसडोह डैम के गेट खोलने से ताप्ती नदी का जलस्तर बढ़ गया. सारणी के सतपुड़ा डैम के भी तीन गेट खोले गए. इधर सीहोर जिले में हो रही भारी बारिश की वजह से भोपाल के बड़े तालाब का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है. 

आज भी अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज भी एमपी के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान नर्मदापुरम, बैतूल और रतलाम में अति बारिश हो सकती है, इस दौरान 8 इंच तक पानी गिरने का अनुमान है, जबकि हरदा, सीहोर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है. इन जिलों में 24 घंटों के दौरान 4 इंच बारिश का अनुमान है. 

इछावर में जलमग्र हुए गांव
इधर राजधानी भोपाल से 50 किलोमीटर दूर स्थित इछावर में भारी बारिश ने कोहराम मचा दिया. इछावर विधानसभा के कई गांव जलमग्र हो गए. रातभर लोग अपने जान-माल की परवाह करते नजर आए. भारी बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर आए गए तो गरीब 50 से ज्यादा गांवों का संपर्क सडक़ मार्ग से पूरी रात ही टूटा रहा. इछावर विधानसभा के ग्राम हालिया खेड़ी, धामंदा सहित अनेक गांव में पानी ही पानी नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh: CM चौहान ने CBSE टॉपर्स के लिए लैपटॉप योजना का विस्तार किया, 78 हजार विद्यार्थी होंगे लाभान्वित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia Bypoll: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
दतिया उपचुनाव: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
MP News: मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget