एक्सप्लोरर

इंदौर को मिलेगी 4 फ्लाईओवर की सौगात, सिग्नल फ्री हो जाएंगे चौराहे, भारी जाम से मिलेगी मुक्ति 

Indore News: सीएम मोहन यादव सोमवार को इंदौर के लोगों को 4 नए फ्लाईओवर की सौगात देंगे. इससे ट्रैफिक सिस्टम में एक महत्वपूर्ण बदलाव आएगा. साल 2026 तक और 9 नए फ्लाईओवर बनाने की योजना है.

Mohan Yadav News: इंदौर में पहली बार ऐसा होगा कि एक ही दिन में एक साथ चार फ्लाईओवर जनता के लिए खोले जाएंगे. इन फ्लाईओवरों में से दो एक-एक लेन हैं. जबकि दो फ्लाईओवर पूरी तरह से ट्रैफिक के लिए शुरू किए जाएंगे. नए फ्लाईओवरों में एबी रोड, पूर्वी और पश्चिमी रिंग रोड और इंदौर-उज्जैन रोड के फ्लाईओवर शामिल हैं. 

इन फ्लाईओवरों के चालू होते ही हर दिन सात लाख से अधिक वाहनों का आवागमन सुगम हो जाएगा. चारों ब्रिज सोमवार शाम 6 बजे से जनता के लिए चालू हो जाएंगे.

मुख्यमंत्री सबसे पहले फूटी कोठी फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे. उसके बाद भंवरकुआं, खजराना और अंत में लव कुश चौराहा फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे. आईडीए के सीईओ  राम प्रकाश अहिरवार ने बताया कि यह आयोजन शहर के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा.

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

फरवरी 2023 में शुरू हुए भंवरकुआं फ्लाईओवर से दो लाख वाहन चालकों को राहत मिलेगी. खंडवा रोड पर स्थित इस फ्लाईओवर से ग्राम दतोदा और सिमरोल तक जाने वाले वाहनों के दबाव में कमी आएगी. प्रतिदिन भंवरकुआं चौराहा से लगभग 1 लाख वाहन गुजरते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर होती जा रही थी. अब यह नया फ्लाईओवर 2.7 किलोमीटर का सफर सिर्फ 5 मिनट में पूरा करने में मदद करेगा.

इंदौर-उज्जैन रोड पर लवकुश फ्लाईओवर की एक लेन शुरू कर दी गई है. इसका निर्माण भी फरवरी 2023 में शुरू हुआ था और यह फ्लाईओवर रोजाना एक लाख वाहनों को राहत देगा. खास मौकों पर महाकाल दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों की संख्या बढ़ने पर ट्रैफिक दबाव भी बढ़ जाता था. अब इस फ्लाईओवर की शुरुआत से यात्रियों का सफर सुगम हो जाएगा.

फूटी कोठी और खजराना फ्लाईओवर का निर्माण भी फरवरी 2023 में शुरू हुआ था. फूटी कोठी फ्लाईओवर से 2 लाख वाहनों को राहत मिलेगी. पश्चिमी रिंग रोड पर स्थित इस फ्लाईओवर से द्वारकापुरी, सुदामा नगर ई सेक्टर, केट रोड और सुखनिवास कॉलोनियों को भी बड़ी राहत मिलेगी. वहीं, खजराना ब्रिज पर भी ट्रैफिक का दबाव कम होगा, जिसकी एक लेन दिसंबर या जनवरी तक पूरी तरह से चालू होने की संभावना है.

रिंग रोड पर सिग्नल फ्री सफर

मूसाखेड़ी से रोबोट चौराहे तक रिंग रोड पर अब सफर सिग्नल फ्री हो जाएगा. 7 किलोमीटर के इस सफर को अब 10 से 15 मिनट में आसानी से पूरा किया जा सकेगा. इसके साथ ही फूटी कोठी फ्लाईओवर से 20 से अधिक कॉलोनियों के निवासियों को भी राहत मिलेगी. इन चार फ्लाईओवरों की शुरुआत के साथ इंदौर के यातायात व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण बदलाव आएगा. इसके अलावा, वर्ष 2026 तक शहर में और 9 नए फ्लाईओवर बनाने की योजना है.

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश के 3 जिलों के बदले गए एसपी, देर रात जारी हुई तबादला सूची

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget