एक्सप्लोरर

'हर विधानसभा पर है सीएम मोहन यादव का फोकस', मंत्री विश्वास सारंग बोले- ऐसे होगा एमपी का विकास

MP News: मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव का फोकस राज्य की सभी विधानसभा क्षेत्रों पर है. विकास का विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा.

MP News: मध्य प्रदेश खेल मंत्री विश्वास सारंग (Vishwas Sarang) ने मंगलवार को कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने दावा किया कि विजन डॉक्यूमेंट से प्रदेश की जनता का कल्याण होगा.  उन्होंने कहा कि विकास का विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा. विश्वास सारंग ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सोच को सकारात्मक बताया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हर विधानसभा क्षेत्र के विकास पर फोकस किया है.

खेल मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि प्रदेश की सभी विधानसभाओं में विकास कार्यों का विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा. विश्वास सारंग ने कहा, “हमारी सरकार सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है. हम प्रदेश का संपूर्ण विकास चाहते हैं. इसलिए सभी विधायकों से विकास के विजन डॉक्यूमेंट मांगे गए हैं. आधारभूत और बुनियादी विकास के साथ ही समय सीमा में योजना बनाकर काम किया जाएगा.”

मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला

खेल मंत्री विश्वास सारंग ने बीजेपी के सदस्यता अभियान पर भी बेबाकी से राय रखी. उन्होंने कहा, “ये हमारा सौभाग्य है कि हम इस पार्टी के सदस्य हैं. हमारी पार्टी संविधान का पालन करते हुए अपने दल का संचालन करती है. आज हम सभी बीजेपी की सदस्यता लेने वाले हैं. सबका साथ सबका विकास की विचारधारा को हम सब आगे बढ़ाएं. हमारी पार्टी सबको साथ लेकर चलती है. उन्होंने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया. खेल मंत्री ने कहा, “कांग्रेस की न कोई नीति है और न ही रीति है. उन्हें केवल अपनी चिंता रहती है.”

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बीजेपी के 'राष्ट्रीय सदस्यता अभियान-2024' का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान आंकड़ों का खेल नहीं बल्कि वैचारिक और भावनात्मक आंदोलन है. बीजेपी के लिए सदस्यता अभियान सिर्फ एक रस्म नहीं है, यह हमारे परिवार का विस्तार है, यह संख्याओं का खेल नहीं है. 

MP में अमानक दवाओं की सप्लाई पर चिकित्सक महासंघ अलर्ट, CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी में की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget