एक्सप्लोरर

मंत्री कमल पटेल और कांग्रेस MLA आरिफ मसूद की बढ़ी मुश्किलें, चुनाव आयोग इस मामले में लेगा एक्शन

MP Lok Sabha Election 2024: भोपाल लोकसभा सीट पर बीते दिनों वोट डालने पहुंचे जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर अपने नाबालिग बेटे के साथ वोट डालने पहुंचे. अब शिकायत के बाद उनके खिलाप FIR दर्ज हुआ है.

MP Lok Sabha Chunav 2024: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार में कृषि मंत्री रहे कमल पटेल और राजधानी भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की मुश्किलें बढ़ गई है. दरअसल, पूर्व मंत्री कमल पटेल ने अपने पोते के साथ और विधायक आरिफ मसूद ने अपने नाबालिग बेटे के साथ वोट डाला था.

शिकायत मिलने के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बोले कि आयोग कार्रवाई करेगा. बता दें, 7 मई को मध्य प्रदेश की नौ संसदीय सीटों पर मतदान हुए थे. इस दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री कमल पटेल अपनी पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे थे. पूर्व मंत्री कमल पटेल के साथ उनका नाबालिग पोता भी साथ था.

क्या है मामला?
वोट डालने के बाद कमल पटेल की उनके पोते के साथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई थी. जिस पर किसान कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष केदार शंकर सिरोही ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा था कि यह आयोग के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है. 

इसी तरह भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद अपने परिजनों के साथ वोट डालने गए थे. उनके साथ उनका नाबालिग बेटा भी नजर आ रहा था. वीडियो वायरल होने के बाद इसकी शिकायत संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने चुनाव आयोग से की थी.
 
अब दोनों के खिलाफ होगा एक्शन
इस मामले में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कहा कि 7 मई को हुए तीसरे चरण के मतदान के दौरान चुनाव आयोग को वोट डालते वक्त वीडियो बनाने, बच्चों को मतदान केन्द्र के अंदर ले जाकर वोट डालने जैसे शिकायत मिली थी. 

इसको लेकर अनुपम राजन ने कहा कि मतदान की गोपनीयता भंग करने के मामले में चुनाव आयोग पूर्व मंत्री कमल पटेल और भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद पर कार्रवाई करेगा.
 
जिला पंचायत सदस्य पर पर  FIR दर्ज 
इससे पहले नाबालिग बेटे से वोट डलवाने के मामले में भोपाल संसदीय सीट के बैरसिया विधानसभा से जिला पंचायत सदस्य पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है. 7 मई को तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया के दौरान भोपाल लोकसभा सीट की बैरसिया विधानसभा सीट के अंतर्गत भोपाल जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर ने अपने नाबालिग बेटे से अपना वोट डलवाया था. 

वोट डालते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया था. इस मामले में भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने पीठासीन अधिकारी संदीप सैनी, उनके सहायक सीआर बाथम, मनोज कुमार मौर्य और मदन गोपाल पटेल को सस्पेंड कर दिया है, जबकि प्रधान आरक्षक संतोष को लाइन अटैच किया गया  है

ये भी पढ़ें: Raisen News: बेकाबू डंपर ने कार को मारी टक्कर, हादसे में बीजेपी नेता जयप्रकाश किरार की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लव जिहाद के बाद अब फ्रेंड जिहाद...', सूर्या हत्याकांड पर धीरेंद्र शास्त्री का बयान
'लव जिहाद के बाद अब फ्रेंड जिहाद...', सूर्या हत्याकांड पर धीरेंद्र शास्त्री का बयान
Gwalior News: लूट नहीं रची गई थी बड़ी साजिश, ग्वालियर में 50 लाख के जेवर हड़पने के लिए भाई-बहू ने खेला खेल
लूट नहीं रची गई थी बड़ी साजिश, ग्वालियर में 50 लाख के जेवर हड़पने के लिए भाई-बहू ने खेला खेल
MP News: दिग्विजय सिंह ने 3 भाषा नीति पर PM मोदी को लिखा पत्र, नई व्यवस्था लागू करने पर जताई चिंता
दिग्विजय सिंह ने 3 भाषा नीति पर PM मोदी को लिखा पत्र, नई व्यवस्था लागू करने पर जताई चिंता
शिवपुरी: एकतरफा प्यार में हैवान बना युवक, नाबालिग पर कुल्हाड़ी से किया वार, फंदे से लटकाया, छत से फेंका
शिवपुरी: एकतरफा प्यार में हैवान बना युवक, नाबालिग पर कुल्हाड़ी से किया वार, फंदे से लटकाया, छत से फेंका

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
'बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर...' संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
'बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर...' संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
भारत की कप्तानी मिलने के बाद आई श्रेयस अय्यर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा
भारत की कप्तानी मिलने के बाद आई श्रेयस अय्यर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget