एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश के कितने शहरों में होगी शराबबंदी? CM मोहन यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान

MP Liquor Ban: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा कि शराब की वजह से परिवार बर्बाद हो जाते हैं. शराब से सामाजिक बुराई आती है.

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने गुरुवार (23 जनवरी) को ऐलान किया कि राज्य के 17 धार्मिक नगरों में शराबबंदी होगी. नरसिंहपुर में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार से संकल्प लिया है कि 17 अलग-अलग धार्मिक नगरी में हम शराबबंदी करने की घोषणा कर रहे हैं. न कोई देशी और न कोई विदेशी किसी तरह की शराब इन धार्मिक नगरी में नहीं मिलेंगी. ये हमारे उस संकल्प को पूरा करते हैं जिस आधार पर हमने अपनी सरकार को चलाने का फैसला लिया है.

नर्मदा परिक्रमा हमारे लिए गौरवशाली परंपरा- सीएम यादव

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में समूचा नर्मदा परिक्रमा पथ सभी तरह के व्यवस्थाओं के साथ तैयार होगा. छायादार स्थान और स्नान करने के लिए घाट की व्यवस्था होगी. मां नर्मदा की परिक्रमा हमारे लिए गौरवशाली परंपरा है.   

'शराब से परिवार हो जाते हैं बर्बाद'

सीएम मोहन यादव ने कहा कि इस देश के अंदर जब से भगवान राम अयोध्या में मुस्कुरा रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक अनुष्ठान का पर्व चल रहा है. मां नर्मदा के किनारे महेश्वर भी आता है. समाज में नशाखोरी की आदत खासकर शराब से परिवार के परिवार बर्बाद हो जाते हैं. ये बहुत बड़ा कष्ट है. सामाजिक बुराई आती है. 

सहयोग क्रीड़ा मंडल के लिए 11 लाख रुपये की घोषणा

नरसिंहपुर में आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट के समापन अवसर पर उन्होंने कहा कि सहयोग क्रीड़ा मंडल के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा करता हूं. आप लगातार आगे बढ़ते रहें. आने वाले समय में कबड्डी लीग का भी आयोजन किया जाएगा.

2028 तक हर गरीब को पक्का मकान- मुख्यमंत्री

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि वर्ष 2028 तक हर गरीब का पक्का मकान हो, इस दिशा में काम करने का हमारी सरकार ने संकल्प लिया है. हमारी सरकार ने लगाता महिला, गरीब, युवा और किसान सहित सभी वर्गों पर ध्यान देने का अभियान चलाया है. इसलिए हम मिशन मोड में पहले गरीब कल्याण के मिशन को लेकर आगे बढ़े. 

आप भी देखना चाहते हैं मध्य प्रदेश का राजभवन? राज्यपाल ने दी आम लोगों को खुशखबरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, जानें कौन हैं घनश्याम सिंह, जिन्हें मिला टिकट
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, जानें कौन हैं घनश्याम सिंह, जिन्हें मिला टिकट
दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा की CM मोहन यादव संग बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'किसी का इस्तीफा...'
दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा की CM मोहन यादव संग बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'किसी का इस्तीफा...'
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget