एक्सप्लोरर

MP News: कमलनाथ बोले- 'मुझे किसी ज्योतिषी की जरूरत नहीं', बयान पर ज्योतिषाचार्यों ने दी तीखी प्रक्रिया

पंचांग के मुताबिक कांग्रेस की स्थिति साल 2023 में काफी मजबूत दिखाई दे रही है, कांग्रेस के नेताओं ने इसका प्रचार भी किया. इस मामले में राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर सवाल खड़े किये.

Madhya Pradesh News: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने पंचांग और कुंडली में कांग्रेस की स्थिति मजबूत होने के दावे पर बयान दिया कि उन्हें किसी ज्योतिषी की जरूरत नहीं है. उनके इस बयान पर ज्योतिषाचार्यों ने भी जवाब दिया है. ज्योतिषाचार्य कहना है कि वे किसी व्यक्ति पार्टी के लिए काम नहीं करते, बल्कि उनका काम समय-समय पर समाज को ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सही जानकारी पहुंचाना है.

बता दें कि पंचांग के मुताबिक, कांग्रेस की स्थिति साल 2023 में काफी मजबूत दिखाई दे रही है. इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की कुंडली के ग्रह भी अनुकूल हैं. वहीं ज्योतिषाचार्य के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के लिए यह समय परीक्षा भरा है. इसी परिस्थिति को लगातार ज्योतिषाचार्यों द्वारा उठाए जा रहा है.

जबलपुर के ज्योतिषाचार्य बाबूलाल चतुर्वेदी के पंचांग में भी इसी परिस्थिति को प्रकाशित किया गया है. इससे पहले बाबूलाल चतुर्वेदी द्वारा हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया गया था, जो कि सही साबित हुआ. इस बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत बताया जा रहा है. इसी पंचांग को कांग्रेस के कई नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया है. पूरे मामले को लेकर कमलनाथ ने कहा कि उन्हें किसी ज्योतिषी की जरूरत नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया के माध्यम से ही मुझे इस बात का पता चल रहा है कि ज्योतिषाचार्य इस प्रकार की घोषणा कर रहे हैं. 

'हमें किसी नेता से नहीं समाज से सरोकार'

कमलनाथ के इस बयान पर ज्योतिषाचार्य भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. ज्योतिषाचार्य पंडित अमर डिब्बेवाला के मुताबिक उन्हें किसी नेता की क्रिया या प्रतिक्रिया से कोई लेना देना नहीं है, उन्हें तो केवल समाज से सरोकार है. ज्योतिषाचार्य आनंद गुरु के मुताबिक ज्योतिष शास्त्र किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं बना है. ज्योतिषाचार्य की घोषणाएं हमेशा सही साबित होती है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को यह बात भी समझना चाहिए कि कुंडली और पंचांग किसी व्यक्ति के लिए नहीं बनाए गए हैं. ग्रह योग कर्मों पर भी काफी निर्भर करते हैं. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भले ही कुछ भी बयान दें, उनके सभी सवालों का जवाब भविष्य में सामने आ जाएगा.

एमपी में राजनीतिक उथल-पुथल के संकेत

ज्योतिषाचार्य द्वारा आने वाले समय में एमपी की राजनीति में उथल-पुथल के संकेत दिए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं दी है. दूसरी तरफ एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कांग्रेस नेताओं द्वारा पंचांग को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में कहा कि कांग्रेस के नेता केवल ट्वीट करने में लगे हुए हैं. कांग्रेस नेताओं को चुनाव के दौरान ही जनता की याद आती है और वे इस दौरान ही जनता के बीच जाते हैं.

ये भी पढ़ेंः MP News: सीएम शिवराज ने जबलपुर में किया आम लोगों से संवाद, बोले- मन में यहां के विकास का संकल्प

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget