एक्सप्लोरर

MP News: चलती ट्रेन पर लटके कबड्डी प्लेयर को जीआरपी ने बचाया, AC कोच में ऐसे सफर करने की बताई वजह

MP Viral Video: जबलपुर से दिल्ली जा रही श्रीधाम एक्सप्रेस के एच-वन कोच में लटक कर यात्रा कर रहे युवक ऋषभ को जीआरपी ने भेड़ाघाट स्टेशन पर ट्रेन रुकवा कर बचाया.

Jabalpur: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर जिले (Jabalpur) में एसी कोच के गेट पर लटक कर सफर कर रहे युवक की जीआरपी (Government Railway Police) के स्टाफ ने जान बचा ली. युवक इसी तरह गेट पर लटके- लटके हुए तीन स्टेशन पहुंच गया था. जीआरपी के जवानों ने भेड़ाघाट स्टेशन (Bhedaghat Railway Station) पर ट्रेन रुकवा कर युवक को बचा लिया. युवक ने बताया कि वह कबड्डी का प्लेयर (Kabaddi Player) है और सिंगरौली से हरदा (Singrauli to Harda) जा रहा था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर भी वायरल हो रहा है. 

बता दें कि रविवार को जबलपुर से दिल्ली जा रही श्रीधाम एक्सप्रेस के एच-वन कोच में लटक कर यात्रा कर रहे युवक ऋषभ को जीआरपी ने भेड़ाघाट स्टेशन पर ट्रेन रुकवा कर बचाया. ऋषभ ने बताया कि वह जनरल कोच का यात्री था लेकिन जबलपुर स्टेशन पर ट्रेन छूटने की वजह से वह दौड़कर एसी कोच के गेट पर ही लटक गया. 

गेट पर लटकने की युवक ने बताई ये वजह

जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर से चलकर हजरत निजामुद्दीन जाने वाली सुपर फास्ट गाड़ी संख्या 12192 रविवार (18 जून) को जैसे ही मदन महल स्टेशन पर पहुंची, तभी हरदा निवासी 19 वर्षीय युवक ऋषभ गाड़ी के जनरल कोच में चढ़ने का प्रयास कर ही रहा था.

इसी बीच ट्रेन चल पड़ी. आनन-फानन में युवक जनरल कोच के पीछे लगे एसी कोच के गेट पर लटक गया. एसी कोच का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण युवक गेट पर ही लटका रहा गया. यह नजारा जैसे ही जीआरपी के स्टाफ ने देखा तो पहले तो वह भी आश्चर्यचकित रह गए. इस बीच उन्होंने भेड़ाघाट स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी. जीआरपी स्टाफ ने भेड़ाघाट स्टेशन पर ट्रेन रुकवाकर युवक को सकुशल बचा लिया. 

जीआरपी ने युवक को समझाने के बाद किया रवाना

ऋषभ ने बताया कि वह कबड्डी का प्लेयर है और उसके साथी खिलाड़ी जनरल कोच में बैठे हैं. स्टेशन से ट्रेन छूटने के कारण वह जनरल कोच में नहीं पहुंच पाया और जल्दबाजी में एसी के कोच में लटक गया. वह सिंगरौली से आया था और इस ट्रेन से इटारसी तक जाना था. उसकी मंजिल हरदा थी. वह इटारसी स्टेशन से दूसरी ट्रेन पकड़कर हरदा पहुंचता. इस हादसे के बाद जीआरपी स्टाफ ने ऋषभ का समझाने के बाद आगे के लिए रवाना किया.

ये भी पढ़ें: International Yoga Day: इंदौरियों ने विदेश में बजाया योग का डंका, दुबई पहुंचे केंद्रीय मंत्री अठावले ने भी किया योगाभ्यास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget