एक्सप्लोरर

जबलपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में खुली पोल, जानिए पूरा मामला

Jabalpur News: जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल मिलने पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया. जांच में धमकी फर्जी निकली. अब एयरपोर्ट पर स्थिति सामान्य है.

Jabalpur Airport Bomb Threat: मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित डुमना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, लेकिन जांच में यह फर्जी निकली. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार (30 जून) को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट प्रबंधन को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद उसे खाली कराकर तलाशी ली गई.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि रविवार (29 जून) को डुमना एयरपोर्ट के अधिकारियों ने सूचना दी कि उन्हें एक ई-मेल मिला है, जिसमें एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. उन्होंने कहा, जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि यह ई-मेल एक साथ 40-41 जगह भेजा गया था.

विमानों का परिचालन निर्धारित समय पर किया गया

शर्मा ने बताया कि ऐसा लगता है कि किसी बदमाश ने यह हरकत की है.  फिर भी एहतियातन एयरपोर्ट के अधिकारियों की शिकायत पर थाना खमरिया में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है.

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS), श्वान दस्ता और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के साथ खोज अभियान चलाया गया. अधिकारी ने बताया कि ऐसी कोई चीज नहीं मिली. इसके बाद विमानों का परिचालन निर्धारित समय पर किया गया. 

जल्द ही आरोपी तक पहुंचा जाएगा

शर्मा ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति का पता लगाने का काम साइबर प्रकोष्ठ को सौंपा गया है. उन्होंने कहा, हम सारी जानकारी जुटा रहे हैं. जल्द ही आरोपी तक पहुंचा जाएगा और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. अधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा के सभी उपाय किए गए हैं और स्थिति अब सामान्य है.

बता दें, उत्तर प्रदेश स्थित आगरा में एयरपोर्ट को भी धमकी भरा मेल आया है. एयरपोर्ट को आए मेल के अनुसार बैकपैक में विस्फोटक छुपाए गए हैं. तुरंत खाली करें एयरपोर्ट. धमकी मेल आईडी roadkillandkyokill@atomicmail.io से भेजी गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
रीवा में कट्टे संग धमकी का वीडियो वायरल, 8 राउंड फायरिंग का भी दावा
रीवा में कट्टे संग धमकी का वीडियो वायरल, 8 राउंड फायरिंग का भी दावा
दतिया में कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान, 'MP में बदलाव की शुरुआत'
दतिया में कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान, 'MP में बदलाव की शुरुआत'

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-G के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया
PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-G के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget