एक्सप्लोरर

MP News: 'नाइजीरिया से लाए चीतों' वाले नाना पटोले के बयान पर नरोत्तम मिश्रा का तंज, कहा- 'उन्हें चंपी की जरूरत'

Bhopal News: नाना पटोले ने कहा था कि चीतों को नाइजीरिया से भारत लाया गया जहां बुरी तरह लंपी वायरस फैल रहा है. उन्होंने कहा कि भारत में इन्हीं चीतों की वजह से लंपी वायरस फैला है.

Bhopal News: लंपी वायरस (Lumpy Virus) जानवरों पर कहर बनकर टूट रहा है. देशभर में तेजी से फैल रहे लंबी वायरस को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) द्वारा दिए गए बयान पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने तंज किया है. मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने कहा कि नाना पटोले को चंपी की जरूरत है.

क्या बोले थे नाना पटोले?
सोमवार को केंद्र पर निशाना साधते हुए पटोले ने कहा था कि चीतों को नाइजीरिया से लागा गया, जहां लंपी वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है. नाना पटोले के इसी बयान पर मध्य प्रदेश सरकार के प्रवक्ता मिश्रा ने कहा, 'नाना पटोले जी को चंपी की जरूरत है.' उन्होंने कहा कि देश में फैल रहे लंपी वायरस की तुलना वह चीतों से कैसे कर सकते हैं. वह बेतुकी बातें कर रहे हैं. उन्हें अपने ज्ञान को थोड़ा बढ़ाने की जरूरत है. मिश्रा ने आगे कहा कि उन्हें समझना चाहिए कि चीतों के आने से भारत का गौरव भी लौट आया है. पूरे देश ने इसकी सराहना की, लेकिन वह इसे नहीं समझ पा रहे हैं. क्योंकि उनकी चंपी नहीं हुई है, इसलिए वह कुछ समझ नहीं पा रहे हैं.

महाराष्ट्र के भंडारा में पत्रकारों से बात करते हुए नाना पटोले ने आरोप लगाया था कि कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसानों को बर्बाद करने के लिए लंपी वायरस फैलाकर उनसे बदला लिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लंपी बीमारी नाइजीरिया में फैल रही है. इसके बावजूद हमने वहीं से चीतों को मंगाया गया. उन्होंने कहा कि देश में विदेशी बीमारी लाई गई और  इसे एक ऐतिहासिक घटना का नाम दे दिया गया. इससे पहले कभी भी गाय और बैलों की ऐसी बीमारी से मौत नहीं हुई. पहली बार किसानों को बर्बाद करने के लिए देश में ऐसी बीमारियां लाई जा रही हैं. पटोले के इन बयानों पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा कि चीतों को नाइजीरिया से नहीं नामीबिया से लाया गया था. 

यह भी पढ़ें:

Jabalpur News: रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, पश्चिम मध्य रेल के 49 हजार कर्मचारियों को मिला 85 करोड़ का बोनस

Madhya Pradesh: दतिया जिले में देवी को लगाया जाता है भजिया और समोसे का भोग,धूमावती देवी के मंदिर में की जाती है विशेष पूजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget