एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश में बिजली गिरने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत, बड़वानी में 24 घंटे में रिकॉर्ड बारिश

MP Rain News: मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों कई जगहों पर तेज बारिश दर्ज की गई है. बीते 24 घंटों में धार, झाबुआ और बड़वानी जिले में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से जान-माल की क्षति हुई है.

MP Lightning Strike: मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश के बाद पिछले 24 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया. अधिकारियों ने सोमवार (27 नवंबर) को यह जानकारी दी. रविवार (26 नवंबर) को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई. अधिकारियों ने बताया कि धार जिले के उमरबन गांव में रविवार शाम मोटरसाइकिल से घर लौटते समय एक दंपति और उनके नाबालिग बेटे पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी. जिसमें पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई.

इस संबंध में उमरबन पुलिस चौकी के प्रभारी प्रकाश अलावा ने मीडिया को बताया कि बिजली की चपेट में आने से मुकेश (28) और उनकी पत्नी चंपा (27) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 10 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से झुलस गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

खेत में काम करते समय गिरी आसमानी बिजली
इसी तरह का एक मामला प्रदेश के झाबुला जिले से आया है, जिसमें खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई. इस हादसे को लेकर पेटलावद के पुलिस उपमंडल अधिकारी सौरभ तोमर ने बताया कि झाबुआ जिले में रविवार (26 नवंबर) को शाम को झावलिया गांव में अपने खेत में काम करते समय बिजली गिरने से लुंगजी कटारा नामक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. सिलावड पुलिस थाने के उपनिरीक्षक अयूब शेख ने बताया कि बड़वानी जिले के जुनाझिरा गांव में रविवार दोपहर बिजली गिरने से 48 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई.

झाबुआ में बीते 24 घंटे में झमाझम बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है. जिसके तहत सोमवार (27 नवंबर) को मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है. इस बारिश से प्रदेश में ठंडक बढ़ने के आसार पैदा हो गए हैं. मीडिया में छपी खबरों के मुताबकि, बीते 24 घंटो में झाबुला जिले में सबसे अधिक 110.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है. प्रदेश के प्रमुख शहर राजधानी भोपाल और इंदौर में भी बारिश हुई है.

ये भी पढ़ें: 

MP News: 'परिवार नियोजन मिशन' पर अस्पताल की लापरवाही भारी, महिलाओं को उठानी पड़ रहीं कई मुश्किलें

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget