एक्सप्लोरर

MP Heavy Rain: उज्जैन में 24 घंटे में 48 एमएम बारिश, शिप्रा उफान पर, कई मंदिर हुए जलमग्न, पुलों पर आवाजाही रोकी

Ujjain News: उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तैयारी है. शहरी क्षेत्र में नगर निगम और ग्रामीण क्षेत्र में राजस्व विभाग के अधिकारी पूरी तरीके से स्थिति पर नजर रखे हुए हैं.

उज्जैन: मध्य प्रदेश (Uttar Pradesh) के उज्जैन (Ujjain), देवास (Dewas) और इंदौर (Indore) में लगातार हो रही बारिश की वजह से शिप्रा नदी में भी उफान आ गया है. शिप्रा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. नदी के आसपास के कई मंदिर जलमग्न हो गए हैं. इसके अलावा नदी का पुल भी जलमग्न हो गया है. पुल पर से आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई है. 

मध्य प्रदेश के उज्जैन में पिछले 24 घंटे में 48 मिमी बारिश दर्ज की गई है. उज्जैन में लगातार हो रही बारिश की वजह से शिप्रा नदी उफान पर आ गई है. शिप्रा नदी का छोटा पुल डूब गया है. नदी के आसपास के कई घाट भी जलमग्न हो गए हैं. नदी में लगातार जल स्तर बढ़ने की वजह से घाट के आसपास पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है. शिप्रा नदी के आसपास तैनात पुलिसकर्मी लाइफ जैकेट के साथ आम श्रद्धालुओं को सतर्क कर रहे हैं. 

क्या तैयारी है प्रशासन की

उज्जैन की शिप्रा नदी में हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन स्नान करने के लिए आते हैं. सावन का पवित्र महीना चल रहा है, इसलिए श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ गई है. इसी के चलते जिला प्रशासन और पुलिस महकमे द्वारा एहतियात बरती जा रही है. घाट पर तैनात पुलिसकर्मी पहलवान सिंह राणा ने बताया कि छोटे पुल के आसपास लोगों का आवागमन बंद कर दिया गया है. पुल के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई है. इसके अलावा घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं को भी गहरे पानी में नहीं जाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं. इस निर्देश का पूरी तरह से पालन कराया जा रहा है. उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक शिप्रा नदी के आसपास बने मकानों में रहने वाले लोगों को भी सचेत किया गया है. कलेक्टर के मुताबिक अभी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.

बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तैयारी

कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तैयारी पहले ही कर ली गई है. शहरी क्षेत्र में नगर निगम और ग्रामीण क्षेत्र में राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा पूरी तरीके से नजर रखी जा रही है. पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल के मुताबिक होमगार्ड के जवानों के साथ साथ एसडीआरएफ की टीम को भी मुस्तैद कर दिया गया है. 

यह भी पढ़ें

Bhopal News : भोपाल की सड़कों पर लेदर की बेल्ट बेचने वाला निकला ड्रग्स डीलर, पांच करोड की चरस के साथ देवर-भाभी गिरफ्तार

MP Corona Update: मध्य प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 1000 के पार, 193 नए केस मिले

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget