एक्सप्लोरर

Hajj 2024: इंदौर से मुंबई जाने वाले आजमीन और आम यात्री परेशान, बस के लिए देना पड़ रहा 4 हजार तक किराया

Hajj Pilgrims from MP: मध्य प्रदेश के आजमीन को हज की यात्रा पर जाने के लिए मुंबई से फ्लाइट्स पकड़नी पड़ती है. समर वेकेशन की वजह से आजमीन को मुंबई तक जाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

Hajj 2024 in MP: मध्य प्रदेश में 5 जून से हज यात्रा शुरू होनी है. इंदौर से सहित पूरे प्रदेश से हज पर जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसकी वजह ये है कि गर्मियों की छुट्टी की वजह से सफर के दौरान काफी भीड़ होती है. यहां के लोगों को हज यात्रा पर जाने के लिए इंदौर से मुंबई जाना पड़ता है. 

जिससे मुंबई से पवित्र यात्रा के लिए फ्लाइट पकड़ी जा सके, लेकिन भीड़-भाड़ की वजह से बसों और ट्रेनों में हालात बहुत खराब है. लोगों को सफर के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ रहे है. तब जाकर कहीं उन्हें सीट मिल पाती है.

बस और फ्लाइट में नहीं मिल रही है जगह
दरअसल, इस बार आजमीन हज के लिए 5 जून से रवाना हो रहे हैं. हज पर जाने के लिए मध्य प्रदेश के यात्रियों को मुंबई से फ्लाइट मिलती है. समर वेकेशन की वजह से इंदौर से मुंबई तक जाने में यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. हज के लिए जाने वाले यात्रियों को इंदौर से मुंबई जाने वाली बस और ट्रेन में जगह नहीं मिल रही है. 

हालत यह है कि ट्रेन में जगह नहीं मिलने से 15 दिन पहले ही प्राइवेट बसों में बुकिंग करानी पड़ती है. इस स्थिति को देखते हुए मुस्लिम समाज और आजमीन ने रेलवे विभाग से ट्रेनों के विकल्प बढ़ाने की मांग की है. इंदौर से मुंबई के लिए अवंतिका और दुरंतो एक्सप्रेस जैसी ट्रेन चलती हैं. इंदौर पुणे ट्रेन का विकल्प भी लोगों के पास है, लेकिन यह सभी ट्रेनें फुल चल रही हैं. 

आजमीन को बल्क में करनी पड़ती है बुकिंग
अभी गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं, ऐसे में ट्रेवल्स की बसों में भी खूब भीड़ हो रही है. ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है. ट्रैवल संचालकों ने कहा है कि 16 मई से ही मुंबई की बसें फुल होनी शुरू हो गई थीं. इन बसों में बुकिंग की स्थिति कुछ ऐसी है कि पूरी की पूरी बस एक ही बार में बुक हो रही है. 

हज करने वाले यात्री इन बसों को बल्क में बुक कर रहे हैं, यानी पूरी बस एक बार में बुक हो रही है.इस समय इंदौर से मुंबई के बीच में 50 से ज्यादा बसें चलती हैं. हालांकि अब हालात ऐसे पैदा हो गए हैं कि इन बसों की संख्या बढ़ाने की नौबत आ गई है. हज पर जाने वाले लोगों का कहना है कि इंदौर के अलावा आसपास के जिलों से भी लोग मुंबई जा रहे हैं.

इसलिए बसों में जगह नहीं मिल रही है. हज यात्रियों की 5 जून को मुंबई से उड़ान है. हज पर जाने वाले जायरीन को 3 जून से पहले मुंबई पहुंचना होगा. इसकी वजह ये है कि जायरीन को हज हाउस में दो दिन पहले रिपोर्टिंग करना जरूरी होता है.

इंदौर से मुंबई तक देना होगा इतना किराया
इंदौर से मुंबई जाने वाली बसों में 2 जून को अगर कोई सीट बुक करना चाहे तो उसके लिए यात्री को मोटी रकम अदा करनी होगी. ऑनलाइन प्लेटफार्म से इंदौर से मुंबई तक सफर करने के लिए 4 हजार रुपये तक खर्च करना पड़ सकता है.

भारी भीड़ को देखते हुए सीट बुकिंग की स्थित काफी खराब है. इससे आजमीने के साथ अन्य लोगों को मुंबई तक सफर के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: MP News: क्या बुरहानपुर में आंधी तूफान से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा? CM मोहन यादव ने दिए ये निर्देश

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
MP News: मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया
RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget