एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh News: नक्सलियों के आत्मसमर्पण के लिए सरकार ने बनाया प्लान, पैसों और जमीन के साथ ये सुविधाएं भी देने का प्रस्ताव

MP News: शिवराज सरकार नक्सलियों के लिए जल्द ही समर्पण नीति ला रही है. इसमें नक्सलियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा.

Bhopal News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में नक्सली वारदातों की एक लंबी फेहरिस्त है. इससे पता चलता है कि राज्य में न केवल लाल आतंक का दायरा बढ़ रहा है बल्कि दहशत भी बढ़ रही है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में नक्सली सिर्फ इलाकों में धमकियों तक सीमित नहीं रहे हैं. अब लाल आंतक जानलेवा होता जा रहा है. इसको ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव पास करवा कर नक्सलियों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने की तैयारी कर रही है. 

इन योजनाओं का मिलेगा लाभ
सरकार ने अब निर्णय लिया है कि नक्सलियों के पीड़ित परिवार को सरकार की तमाम योजनाओं से जोड़कर उनका लाभ दिया जाएगा. नक्सलियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार अब उनको पांच लाख रुपये नगद देने के साथ निशुल्क प्रधानमंत्री आवास और खेती के लिए जमीन भी देगी. पीड़ित परिवार को राहत देने का प्रावधान बनाया जा रहा है. गृह मंत्रालय ने इसका प्रारूप तैयार कर कैबिनेट को भेज दिया है. अब कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर अंतिम मोहर लगना बाकी है. 

नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा
डिडौंरी, मंडला बालाघाट तीन नक्सली प्रभावित क्षेत्र हैं, जहां पर लगातार नक्सली गतिविधियां होती हैं. जिस तरह सरकार अंकुश लगाने जा रही है. सरकार हाक फोर्स तैयार कर यहां पर जन हितैषी योजनाओं पर ध्यान देगी. नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में समिति बनेगी. यह समिति आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली की पूरी पड़ताल करेगी. इस समिति में अन्य अधिकारियों के साथ-साथ कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी शामिल होंगे.  

कौशल विकास का दिया जाएगा परीक्षण
नक्सली के साथ समर्पण करने वाले नक्सलियों को राहत राशि के साथ-साथ उनका आयुष्मान कार्ड बनाकर निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा, खेती के लिए जमीन और मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह सम्मेलन में 51 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. इसके साथ ही 15 हजार रुपये का चेक भी दिया जाएगा. नक्सलियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनको कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

Bhopal News: दादी ने नहीं दिए 70 रुपये तो नाराज छात्रा ने लगाई फांसी, मोबाइल की जांच कर रही है पुलिस

Gwalior Traffic Challan Rules: ट्रैफिक नियम तोड़ा तो शहर बदलने पर भी भरना होगा चालान, जानिए कौन वसूलेगा जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget