एक्सप्लोरर

National Kishore Kumar Award 2022: अभिनेता धर्मेंद्र को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार, MP संस्कृति विभाग ने किया सम्मानित

National Kishore Kumar Award: मध्य प्रदेश सरकार फिल्मों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कलाकारों राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान देती है. इसकी शुरुआत एमपी सरकार ने 1997 में की थी.

MP National Kishore Kumar Award 2022: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र देओल को मध्य प्रदेश शासन का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान 2022 प्रदान किया गया है. संचालक, संस्कृति एन.पी. नामदेव ने धर्मेंद्र के मुंबई स्थित निवास स्थान पर 18 मई 2024 को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान-2022 से विभूषित किया.

यह सम्मान धर्मेंद्र को अभिनय के क्षेत्र में सतत सक्रियता, उत्कृष्ट सृजन, सुदीर्घ साधना और श्रेष्ठ प्रतिमानों के साथ बॉलीवुड में उनके योगदान के लिये प्रदान किया गया है. मध्य प्रदेश सरकार की सांस्कृतिक विभाग ने उत्कृष्टता और सृजन को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान की स्थापना की है. 

किशोर कुमार सम्मान 2022 इन्हें दिया गया
इसका उद्देश्य सुप्रतिष्ठित परंपरा का अनुसरण करते हुए सिनेमा के क्षेत्र में निर्देशन, अभिनय, पटकथा और गीत लेखन के लिए वार्षिक राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान के जरिये सराहना करना है.  इसी क्रम में साल 2022 के लिए मध्य प्रदेश शासन का यह प्रतिष्ठित सम्मान लोकप्रिय अभिनेता धर्मेंद्र देओल को प्रदान किया गया है.
 
धर्मेंद्र ने क्या कहा?
सम्मान मिलते ही धर्मेंद्र देओल भाव-विभोर हो गये. इस मौके पर उन्होंने कहा, "मैं कृतज्ञ हूं मध्य प्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के प्रति, जिन्होंने किशोर कुमार जैसे महान व्यक्तित्व के नाम से स्थापित यह राष्ट्रीय सम्मान मुझे प्रदान किया. मैं शुक्रगुजार हूं अपने प्रशंसकों जिनका अनंत प्रेम मेरे साथ सदैव बना रहता है."

इस पुरस्कार की सराहना करते हुए दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने कहा कि मुझसे पहले जिन महान कलाकारों को यह सम्मान दिया जा चुका है, उनमें कुछ मेरे गुरु के समान हैं, कुछ सम्माननीय हैं और कुछ मेरे साथी भी हैं. उन्होंने कहा कि आज उनकी सूची में खुद का नाम देखकर मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है.

कब हुई इसकी शुरुआत?
भारतीय सिनेमा में निर्देशन, अभिनय, पटकथा और गीत लेखन सहित अन्य विधाओं में योगदान देने वाले कलाकारों को सम्मानित करने के लिए साल 1997 में राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान की शुरुआत की थी. सदाबहार गायक और फिल्म अभिनेता का ताल्लुक मध्य प्रदेश के खंडवा से था. उन्होंने इंदौर के क्रिश्चियन कॉलेज से पढ़ाई की थी. आगे चलकर किशोर दा ने बॉलीवुड में अपने बहुआयामी प्रतिभा का लोहा मनवाया. पहला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान ऋषिकेश मुखर्जी को दिया गया था.

ये भी पढ़ें: MP: दामोह में हकगंज बरंडा का गेट गिरा, मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget