एक्सप्लोरर

नशे की हालत में भटक रहा था राजकीय बालिका महाविद्यालय का टीचर, वीडियो वायरल होने से हड़कंप

Rewa News: रीवा जिले के एक राजकीय बालिका महाविद्यालय के एक शिक्षक का नशे में धुत होकर सड़क पर भटकने का वीडियो सामने आया है. शिक्षक को फिलहाल शिक्षण कार्य से रोक दिया गया है.

MP News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक राजकीय बालिका महाविद्यालय के एक शिक्षक का नशे की हालत में सड़क पर भटकने का वीडियो सामने आया है. इससे हड़कंप मच गया. यह घटना शनिवार की बताई जा रही है और राजकीय बालिका पीजी महाविद्यालय के प्रबंधन ने भरोसा दिलाया है कि वह संविदा पर उक्त शिक्षक की नियुक्ति करने वाली भर्ती समिति के सामने यह मुद्दा उठाएगा. स्कूल की ओर से बताया गया है कि व्यक्ति कॉलेज में संविदा शिक्षक के पद पर तैनात है.

वीडियो में शिक्षक को इस कदर नशे में धुत देखा जा सकता है कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा है. सिविल लाइंस पुलिस थाना और पीली कोठी परिसर के पास रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर प्रसारित किया जा रहा है.

संबंधित व्यक्ति कॉलेज में संविदा शिक्षक है

चश्मदीदों के मुताबिक, राहगीरों को लगा कि शिक्षक की तबीयत खराब है और उन्होंने उसे अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस बुलाई, लेकिन चिकित्सा कर्मियों ने पाया कि वह शराब के नशे में धुत है, जिसके बाद उन्होंने उसे वहीं छोड़ दिया. राजकीय बालिका पीजी महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. विभा श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने यह वीडियो देखा है और संबंधित व्यक्ति कॉलेज में संविदा शिक्षक है.

फिलहाल शिक्षण कार्य से रोक दिया गया 

प्राचार्या डॉ. विभा श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त शिक्षक को फिलहाल शिक्षण कार्य से रोक दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि संविदा शिक्षकों की नियुक्ति सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से मेरिट के आधार पर कुछ महीनों के लिए की जाती है. श्रीवास्तव ने कहा कि यह घटना कॉलेज परिसर के बाहर की है और वह एक अप्रैल को भर्ती समिति की अध्यक्ष प्रज्ञा त्रिपाठी के समक्ष यह मुद्दा उठाएंगी.

ये भी पढ़ें- CM भजनलाल ने 7800 अभ्यर्थियों को दिया ज्वाइनिंग लेटर, जयपुर ब्लास्ट पीड़ित की बेटी को भी मिला रोजगार

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget