एक्सप्लोरर

Jabalpur News: पूर्व CM कमलनाथ ने बीजेपी पर जमकर बोला हमला, कहा- नोटों के दम पर वोट खरीद रही है BJP

MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा पूरे प्रदेश में कई नगरीय निकायों के पार्षदों एवं पंचायत सदस्यों को बीजेपी पैसों का ऑफर देकर उनके पक्ष में वोट डालने के लिए दबाव बना रही थी.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी नोटों के दम पर वोट खरीदने का काम कर रही है. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बीजेपी की गलत नीतियों की वजह से जनता परेशान है लेकिन अब बदलाव का वक्त ज्यादा दूर नहीं है. कमलनाथ ने आरोप लगाया कि एमपी में आदिवासियों और दलितों पर अत्याचार के मामले नम्बर वन पर है.

जबलपुर में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कमलनाथ ने कहा की पूरे प्रदेश में कई नगरीय निकायों के पार्षदों एवं पंचायत सदस्यों को बीजेपी पैसों का ऑफर देकर उनके पक्ष में वोट डालने के लिए दबाव बना रही थी. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जबलपुर में नवनिर्वाचित महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. इस मौके पर उनसे जब सवाल किया गया कि शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के पार्षद शामिल नहीं हो रहे हैं तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की बहुत खुशी है कि अगर मैं आ रहा हूं तो बीजेपी के पार्षद शामिल नहीं हो रहे हैं. पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी की यही सोच है और इस सोच से अब जनता प्रभावित नहीं होने वाली है. कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी की यह केवल नाटक नौटंकी है जो अब चलने वाली नहीं है.

महापौर ने ली शपथ
वहीं वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में जबलपुर नगर निगम की सत्ता संभालने वाले नवनिर्वाचित महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. कलेक्टर इलैयाराजा टी ने नवनिर्वाचित महापौर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसके साथ ही कांग्रेस के 26, निर्दलीय 6  और  2 एआईएमआईएम के पार्षदों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत कांग्रेस के सभी विधायक भी मौजूद रहे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget