एक्सप्लोरर

MP News: राम भक्ति में डूबे पूर्व CM कमलनाथ और बेटे नकुलनाथ, 4 करोड़ राम नाम पत्रक अयोध्या भेजे

Ayodhya Ram Mandir: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ ने 4 करोड़ 30 लाख राम नाम पत्रकों का पूजन कर अयोध्या के लिए रवाना किया है. नकुलनाथ ने लोगों को अयोध्या जाने की अपील की है.

Bhopal News: अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ ही देशवासियों और सनातन प्रेमियों का वर्षों का इंतजार और सपना पूरा हो गया है. 22 जनवरी को देशभर में अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया और राम ज्योति से पूरा देश रौशन हुआ था. इस तरह जनवरी 2024 का दिन इतिहास के पन्ने पर दर्ज हो गया. अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके सांसद पुत्र नकुलनाथ ने सोमवार (5 फरवरी) को 4 करोड़ 30 लाख राम नाम पत्रकों का पूजन कर अयोध्या के लिए रवाना किया है.

दरअसल अयोध्या के भव्य और दिव्य मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर छिंदवाउ़ा में कांग्रेस और मारुति नंदन सेवा समिति ने राम नाम पत्र लेखन शुरू किया था. इसमें चार करोड़ 30 लाख राम नाम पत्रक भरे गए थे, इन्हें आज पूर्व सीएम कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ ने पूजा अर्चना कर अयोध्या के लिए रवाना किया है. 4 करोड़ 30 लाख राम पत्रकों की पूजा अर्चना के दौरान नर्मदा नदी के जल से सिंचित किया गया, इसके बाद ट्रक में रखकर रवाना किया. अयोध्या में इन पत्रों को पहले प्रभु श्री राम के चरणों में अर्पित किया जाएगा, उसके बाद सरयू नदी में इनका विसर्जन किया जाएगा. 

सांसद नकुलनाथ ने की यह अपील

क्षेत्रीय सांसद नकुलनाथ ने लोगों से अयोध्या जाने की अपील की है. चौरई के सिरेगांव में आयोजित राम चरित मानस सम्मेलन के दौरान सांसद नकुलनाथ ने कहा कि मैं आप सभी श्रद्धालु भक्तों से आग्रह करना चाहता हूं कि आप जल्द से जल्द अयोध्या जाएं और प्रभु श्री राम के दर्शन करें. उन्होंने कहा कि हम पर हमेशा विपक्षी पार्टी धार्मिक ना होने का आरोप लगाते हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि 12 साल पहले हमने सिमरिया में सबसे बड़ा विशाल हनुमान मंदिर बनवाया है. सांसद नकुल नाथ की अपील का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बता दें कि 22 जनवरी को हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से हे देशभर के राम भक्त अयोध्या नगरी पहुंच रहे हैं. वह सभी रामलला की दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. साथ अब तक कई राजनेता भी अयोध्या पहुंच चुके हैं. अब एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने पत्रकों का पूजा कर के अयोध्या के लिए रवाना किया है. साथ ही उनके बेटे सांसद नकुलनाथ ने भी पूजा अर्चना कर अयोध्या के लिए रवाना किया है. नकुलनाथ ने अपने लोगों और राम भक्तों को अयोध्या जाने की अपील भी की है.    

ये भी पढ़ें: MP News: जबलपुर में प्लेटफार्म पर नहीं मेन लाइन पर रोकी जा रही ट्रेन, जान जोखिम में डालकर सवार हो रहे यात्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget