एक्सप्लोरर

Narmadapuram News: नर्मदापुरम में कलेक्टर ने बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा, राहत केंद्रो पर बेहतर व्यवस्था का निर्देश

MP News: नर्मदापुरम जिले के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि नर्मदा नदी के कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश के चलते तवा, बारना एवं बरगी डैम से पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है.

MP Weather News: मध्य प्रदेश में 36 घंटे से अधिक समय से लगातार बारिश का दौर जारी है. नर्मदा किनारे सीहोर (Sehore), नर्मदापुरम (Narmadapuram) के जिला प्रशासन अलर्ट पर हैं. सीहोर के कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, एसपी मयंक अवस्थी वहीं नर्मदापुरम जिले के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरण सिंह लगातार बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाएं हुए हैं. कलेक्टर एवं एसपी ने सुबह बाढ़ की स्थिति एवं आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करने के बाद सेठानी घाट बुधनी घाट शाहगंज घाट पहुंचकर यहां जल स्तर का जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने नर्मदापुरम शहर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण किया. उन्होंने चिन्हित पुनर्वास केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया साथ ही समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
     
जल स्तर को मेंटेन रखने के किए जा रहे प्रयास
नर्मदापुरम के कलेक्टर ने बताया कि नर्मदा नदी के कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश के चलते तवा, बारना एवं बरगी डैम से पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है. प्रयास यह हैं कि जब तक बरगी डैम का पानी सेठानी घाट पहुंचे तब तक तवा एवं बारना डैम का पानी यहां से निकाला जा सके. उन्होंने बताया कि दोपहर 3:00 बजे तक सेठानी घाट का अलार्म लेवल 964 फीट एवं  रात लगभग 11 :00 बजे तक 967 फीट के करीब पहुंचने की संभावना हैं. इसी स्तर पर वाटर लेवल को मेंटेन करने के प्रयास किए जा रहे हैं.
     
लगाई गई NDRF और SDRF की टीम
आगे कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया एहतियातन सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ के 30 सदस्यीय दल को माखननगर भेजा गया हैं. टीम के पास चार मोटर बोट, लाइव जैकेट्स सहित आवश्यक सुरक्षा सामग्री एवं उपकरणों की भी उपलब्धता सुनिश्चित की गई है. साथ ही एसडीआरएफ की तीन क्यूआरटी टीम भी तैनात हैं, जिसे आवश्यकता अनुसार डिप्लॉय किया जाएगा.

तत्काल किया जायेगा लोगों को शिफ्ट
जल स्तर 960 फीट के करीब पहुंचने पर लेंडिया नाले के गेट क्लोज कर दिए जाएंगे. इससे शहर के कुछ इलाकों में जलभराव की समस्या होगी. जिसके लिए इन इलाकों में लगातार सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए अनाउंसमेंट किया जा रहा है. साथ ही राहत पुनर्वास केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है. आवश्यकता अनुसार तत्काल लोगों को शिफ्ट करने की की कार्यवाही की जाएगी.

इन इलाकों एवं शिविरों का किया भ्रमण
कलेक्टर एवं एसपी ने शहर के संजय नगर, ग्वालटोली, महिमा नगर आदि बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण किया. साथ ही साधुवासवानी स्कूल ग्वालटोली, हायर सेकेंडरी स्कूल एसपीएम राहत पुनर्वास केंद्र पहुंचकर यहां व्यवस्थाएं देखी. कलेक्टर ने राहत पुनर्वास केंद्र पर भोजन, चिकित्सा आदि सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश नगरपालिका को दिए. निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ मनोज सारियम, एसडीएम वंदना जाट, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड राजेश जैन सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें.

ये भी पढ़ें-

Indore News: फर्जी एडवाइजरी के नाम पर ठगी को अंजाम देने वाली महिला कंपनी संचालक गिरफ्तार, ऐसे करते थे धोखाधड़ी

Jabalpur Mosquito Diseases: जबलपुर में पैर पसार रहा है डेंगू, मलेरिया और चुकनगुनिया, डेढ़ माह में मिले 45 मरीज

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget