एक्सप्लोरर

खंडवा में सोयाबीन का भाव कम मिलने से भड़का किसानों का गुस्सा, मंडी गेट जाम कर किया प्रदर्शन

Farmers Protest: किसानों ने मंडियों में समर्थन मूल्य से कम दाम पर सोयाबीन की खरीदारी को बंद करने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने सोयाबीन की कीमत बढ़ाने की मांग की है.

MP Farmers Protest: मध्य प्रदेश में किसानों की नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही है. अब खंडवा में किसानों की नाराजगी का मामला सामने आया है. सोयाबीन का भाव नहीं मिलने से किसान आक्रोशित हो गये. उन्होंने कृषि उपज मंडी के गेट पर तालाबंदी कर हंगामा किया. प्रदर्शनकारियों ने सोयाबीन का दाम बढ़ाने की मांग की. किसानों की शिकायत थी कि अधिकारी बात करने को तैयार नहीं हैं.

कृषि उपज मंडी में हंगामे की खबर पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने नाराज किसानों को समझाने की कोशिश की. किसानों ने सरकार को चेतावनी दी कि सोयाबीन समर्थन मूल्य पर खरीदारी होने की स्थिति में रेल रोको आंदोलन चलाने को मजबूर होंगे. भारतीय किसान संघ के सुभाष पटेल ने बताया कि सोशल मीडिया और सड़कों पर किसान लगातार आंदोलन चला रहे हैं. किसानों की मांग है कि सोयाबीन की खरीदारी समर्थन मूल्य पर की जाये. कुछ दिन पिछले सोयाबीन कृषि उपज मंडी में 4500 रुपये पर बिक रहा था.

किसानों के सब्र का टूटा बांध

सोमवार को मंडी खुलने पर सोयाबीन की कीमत घटकर 3200 रुपये हो गयी. लिहाजा किसानों के सब्र का बांध टूट गया. उन्होंने मंडी के गेट पर ताले लगा दिए. अभी तो किसानों ने रेलवे ट्रैक जाम करने की चेतावनी दी है. मांग को सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है. सुभाष पटेल ने कहा कि किसानों के जनप्रतिनिधि भी सरकार तक बात पहुंचाने का काम करें. सोयाबीन का भाव 4892 रुपये के अलावा किसानों को 1108 रुपये का बोनस दिया जाए.

कृषि मंडी गेट को किया जाम

6000 का समर्थन मूल्य किसानों को मिलने पर बात बनेगी. वरना आगे किसानों का बड़ा आंदोलन सरकार देखेगी. किसानों ने साफ चेतावनी दि कि अभी तो मुट्ठी बंद है. बंद मुट्ठी खुल गयी तो सरकार परेशानी में आ जायेगी. फिर सरकार से कोई बात करने को तैयार नहीं होगा. समय सीमा समाप्त होने के बाद किसान रेलवे ट्रैक पर नजर आयेंगे. उन्होंने सरकार से मांग पर जल्द फैसला लेने की अपील की. मंडियों में समर्थन मूल्य से नीचे फसल की बिक्री बंद होनी चाहिए. समर्थन मूल्य से ऊपर किसानों को फसल का दाम दिया जाए. 

रेल रोको आंदोलन की चेतावनी 

मंडी सचिव ओपी खेड़े ने बताया कि किसान सोयाबीन का कम दाम मिलने से नाराज थे. नाराजगी में उन्होंने मंडी के गेट पर धरना दे दिया था. किसानों की मांग थी कि सोयाबीन की खरीदारी समर्थन मूल्य पर की जाये. मंडी सचिव ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को समझाया गया है कि समर्थन मूल्य के पंजीयन का काम तेजी से चल रहा है. किसानों से पंजीयन करवाने को कहा गया है. उन्होंने कहा कि  उपज में अभी नमी है. सुखाने के बाद समर्थन मूल्य पर खरीदारी संभव हो सकेगी. हर सीजन में करीब 6 लाख क्विंटल तक सोयाबीन की आवक मंडी में होती है. 

ये भी पढ़ें-

दर्दनाक हादसे के बाद जागा उज्जैन प्रशासन, कलेक्टर ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दिए आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget