एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: 'एमपी में लगता है विधायकों का बाजार, अरविंद केजरीवाल जल्द करेंगे चुनावी शंखनाद'- AAP प्रभारी संदीप पाठक

MP Election 2023 News: आप सांसद संदीप पाठक एमपी लगातार सक्रिय हैं और दौरे कर रहे हैं. उन्हें राज्य का प्रभारी बनाया गया है. उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य के सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

MP Assembly Elections 2023: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक (Sandeep Pathak) ने एमपी सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता को अब तीसरे विकल्प की तलाश है. मध्य प्रदेश की जनता बीजेपी और कांग्रेस से पूरी तरह ऊब गई है. कांग्रेस के विधायक बिकते हैं, जबकि बीजेपी विधायकों को खरीदती है. यह मध्य प्रदेश की जनता के साथ छलावा है, इसलिए राज्य की जनता अब तीसरे विकास की तलाश कर रही है.

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. मध्य प्रदेश में जल्द ही दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) राजधानी भोपाल आ रहे हैं. वे विशाल जनसभा को संबोधित कर चुनावी शंखनाद करेंगे.

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने सांसद संदीप पाठक को मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया है. पाठक राज्य में लगातार सक्रिय हैं और दौरे कर रहे हैं. ग्वालियर, सतना, जबलपुर में कार्यकर्ता संवाद के बाद उन्होंने भोपाल संभाग के कार्यकर्ताओं से संवाद किया. इस संवाद कार्यक्रम में हजारों आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए. 

एमपी में लगता है विधायकों का बाजार

सांसद डॉ संदीप पाठक ने प्रेस वार्ता में कहा राजनीति दो तरह की रह गई है, एक अच्छी और एक बुरी. अब मध्य प्रदेश की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है और तीसरे विकल्प तलाश कर रही है. एमपी में विधायकों का बाजार बना हुआ है, कांग्रेस बिक रही है और बीजेपी खरीद रही है. इन दोनों ही पार्टी को जनता से कोई मतलब नहीं है.

दो दलिये लूट से जनता परेशान

डॉ संदीप पाठक ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता ने कांग्रेस और बीजेपी को काम करने का भरपूर मौका दिया. ये दोनों ही पार्टी ये नहीं कह सकती है कि इनको मौका नहीं मिला. प्रदेश की दो दलिये लूट की व्यवस्था से जनता बेहद परेशान है. हमें पूरा विश्वास है कि प्रदेश की जनता काम की राजनीति को अपनाएगी. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मॉडल पर मोहर लगाएगी.

एमपी में भी आप की सरकार बनते ही मध्य प्रदेश में भी दिल्ली की तर्ज पर शिक्षा स्वास्थ्य, बिजली, पानी व्यवस्था पर ऐतेहासिक बदलाव कर राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे.

ये भी पढ़ें: MP New District: चुनाव से CM शिवराज का बड़ा एलान, मऊगंज को जिला बनाने की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget