एक्सप्लोरर

MP Elections 2023:नीतीश कुमार ने थमाया है पर्चा, तभी जनगणना का राग अलाप रहे हैं राहुल गांधी, रविशंकर ने कसा कांग्रेस पर तंज

MP Elections: रविशंकर प्रसाद ने कहा, राहुल गांधी होमवर्क नहीं करते, बिहार में जो जनगणना हुई उसमें कई गलतियां हैं. राहुल जाति आधारित जनगणना-जनगणना बोलते रहते हैं, क्या ये उनके परिवार पर लागू होगा.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में जाति आधारित जनगणना (Caste Based Census) को लेकर चुनावी सभा में राहुल गांधी द्वारा दिए बयान पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad ) ने जमकर हमला बोला है. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को कोई चिट पकड़ा देता है, तो वह पकड़ लेते हैं. कभी राफेल की चिट पकड़ लिए तो राफेल-राफेल करने लगे. कभी सावरकर की चिट पकड़ लिए तो कहेंगे कि मैं सावरकर नहीं हूं जो माफी मांगू. आज कल नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने उन्हें जाति आधारित जनगणना की चिट पकड़ा दी है, तो राहुल गांधी आजकल जाति आधारित जनगणना पर बोलते हैं. 

'जातीय जनगणना के नाम पर हो रहा अत्याचार'
वहीं रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, राहुल गांधी होमवर्क नहीं करते, बिहार में जो जनगणना हुई, उसमें कई गलतियां हैं. राहुल गांधी जाति आधारित जनगणना-जनगणना बोलते रहते हैं, क्या ये उनके परिवार पर लागू होगा. सच तो यह है कि राहुल गांधी खुद इसमें शामिल नहीं होंगे. नीतिश कुमार का बिहार मॉडल भी फेल है. यहां जातीय जनगणना के नाम पर अत्याचार हो रहा है, पिछड़ों के साथ अन्याय हो रहा है.

कमलनाथ पर बरसे रविशंकर प्रसाद
वहीं रविशंकर प्रसाद ने पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ पर भी निशाना साधा. बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, मैं कल छिंदवाड़ा गया था. कमलनाथ छिंदवाड़ा में मुसीबत में हैं. अगर वह वहां हार जाएं तो कोई आश्चर्य नहीं होगा. वहां मेरे अवलोकन के अनुसार, वहां हताशा का अभियान चल रहा है. उन्होंने आगे कहा कि छिंदवाड़ा में राहुल गांधी की प्रत्याशियों के साथ एक भी तस्वीर नहीं है. वहां पर सिर्फ कमलनाथ ही छाए हुए हैं. वहां पर कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की नहीं बल्कि कमलनाथ की तस्वीर लिए हुए हैं. इस पर राहुल गांधी कभी नहीं बोलते हैं. यहां पता नहीं क्यों कांग्रेस का हाई कमान गायब है.

वहीं इससे पहले भी पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि इस समय मध्य प्रदेश में कुर्ता फाड़ राजनीति चल रही है. इतना ही नहीं गाली खाने का पावर ऑफ अटॉर्नी किसको दिया गया है, यह सभी जानते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में बिखराव और विभाजन है. आज पूरी कांग्रेस पार्टी दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच बंटी हुई है.

ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh Election: ‘नर्मदा’ के सहारे मध्य प्रदेश में चुनावी नैय्या पार लगाने की जुगत में कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
जहरीली शराब कांड: कांग्रेस नेता गिरफ्तार, BP की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
जहरीली शराब कांड: कांग्रेस नेता गिरफ्तार, BP की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
'हरदीप पुरी के नामांकन पर गंभीर सवाल', कांग्रेस नेता ने दर्ज कराई आपत्तियां
'हरदीप पुरी के नामांकन पर गंभीर सवाल', कांग्रेस नेता ने दर्ज कराई आपत्तियां

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
Jailer 2 OTT Release: रजनीकांत की 'जेलर 2' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें- कब और कहां देखें?
'जेलर 2' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें- कब और कहां देखें?
यूपी में धनतेरस से छठ तक नहीं होगी बिजली कटौती, 24 घंटे मिलेगी सप्लाई
यूपी में धनतेरस से छठ तक नहीं होगी बिजली कटौती, 24 घंटे मिलेगी सप्लाई
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget