एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: कांग्रेस से एक कदम आगे निकली BJP! बदली संत रविदास मंदिर के भूमिपूजन की तारीख, सामने आई यह वजह

MP Assembly Elections 2023: अब 14 को नहीं, बल्कि 12 अगस्त को ही संत रविदास मंदिर निर्माण का भूमिपूजन होगा. इसके पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि 13 अगस्त को मल्लिकार्जुन खरगे सागर आ रह हैं.

MP Elections 2023: दलित वोटरों को साधने के लिए अब बीजेपी ने भी कांग्रेस से एक कदम आगे बढ़ा दिया है. सागर में 100 करोड़ की लागत से बनने वाले संत रविदास मंदिर निर्माण का भूमिपूजन अब 14 अगस्त को नहीं, बल्कि 12 अगस्त को ही होगा. आयोजन को लेकर सुरखी विधानसभा क्षेत्र में बैठक आयोजित की. बता दें, सागर में 13 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्किार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) आ रहे हैं. इसके चलते BJP ने भी अपने कार्यक्रम में परिवर्तन कर उसे दो दिन पहले कर लिया है. 

सागर में संत रविदास जी महाराज के 100 करोड़ की लागत से बनने वाले भव्य मंदिर का 12 अगस्त को भूमि पूजन किया जाएगा. राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र में एक अगस्त से संत रविदास जी महाराज की निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की. इसमें सुरखी विधानसभा क्षेत्र के अनुसूजाति जनजाति, पिछड़ा वर्ग, महिला मंडल मोर्चा सहित के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी और शक्ति केन्द्र प्रभारी उपस्थित थे. 

हर एक गांव से एकत्रित होगी मिट्टी
राजस्व एवं परिवहन मंत्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में संत, महात्माओं और उनके अनुयाइयों को सम्मान देने में कभी कोई कमी नहीं छोड़ी है. शोभायात्रा से सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव की मिट्टी एकत्रित कर संत रविदास जी महाराज के मंदिर के लिए  समर्पित की जाएगी, जिससे सुरखी विधानसभा क्षेत्र का योगदान, श्रद्धा, प्रेम और आस्था मंदिर में हमेशा समाहित रहे. भूमि.पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान सहित मंत्री एवं वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे.

इससे पूर्व सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में संत रविदास जी महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी. यह शोभायात्रा सुरखी विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों में एक साथ निकाली जाएगी. मंत्री राजपूत ने कहा कि शोभायात्रा भव्यता से निकाली जाएगी, जिसमें सभी लोग शामिल होंगे. संत रविदास जी का व्यक्तित्व, उनके विचार किसी समाज विशेष की परिधि में नहीं बांधे जा सकते, उनके विचारों एवं कार्यों ने विश्व का कल्याण किया है. 

100 करोड़ की लागत से बनेगा मंदिर
बुंदेलखंड के दलित वोटरों को साधने के लिए बीजेपी सरकार द्वारा सागर में 100 करोड़ की लागत से संत रविदास मंदिर का निर्माण कराने जा रही है. इससे पहले मप्र के 50 जिलों में संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा निकालने जा रही है. इस यात्रा का समापन सागर में 14 अगस्त को होना है. संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा 25 जुलाई को प्रदेश में पांच स्थान से निकलेगी. यात्रा नीमच, मांडव, सिंगरौली, बालाघाट और श्योपुर से निकलेगी और 12 अगस्त को सागर पहुेंचगी. यात्रा प्रदेश के 50 जिलों से होकर गुजरेगी. यात्रा में संत रविदास जी का चित्र, पादुका एवं कलश रहेगा, जिनका पूजन भी होगा. रथ पर सामाजिक समरसता की सूक्तियं भी उल्लेखित रहेगी. 

13 को आ रहे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष
पहले बीजेपी द्वारा 14 अगस्त को सागर बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा था. इसमें मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन होना था. लेकिन इससे एक पहले ही कांग्रेस क राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 13 अगस्त को ही सागर आ रहे हैं. बुंदेलखंड में दलित वोटर बहुतायात में है, दलित वोटरों को साधने के लिए कांग्रेस में सागर में बड़ी सभा का आयोजन रखा है. इस आमसभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्किार्जुन खरगे संबोधित करेंगे.

अब 12 को ही बीजेपी का आयोजन
इधर अब बीजेपी द्वारा 12 अगस्त को ही सागर में संत रविदास मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जा रहा है. आयोजन को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जबरदस्त तैयारियां की जा रही है. आयोजन से पहले प्रदेश के 50 जिलों में संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा भी निकाली जा रही है.

यह भी पढ़ें: CM Shivraj in Ujjain: भगवान महाकाल की सवारी में शामिल होने जा रहे सीएम शिवराज, इस बार भी नहीं टूटेगा नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget