एक्सप्लोरर

Watch: शाजापुर विधानसभा में आपस में भिड़े BJP-कांग्रेस के कार्यकर्ता, रिकाउंटिंग को लेकर बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

MP Election Result: मध्य प्रदेश में अभी मतगणना जारी है. इस बीच प्रदेश के शाजापुर में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद मतगणना स्थल के बाहर बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई.

MP Assembly Election Result 2023: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद आज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव की मतगणना की जा रही है. वहीं सुबह से शुरू हुई मतगणना के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में बेहतर प्रदर्शन कर रही बीजेपी अब तीन राज्यों में भारी बहुमत के साथ आगे चल रही है.  रुझानों के मुताबिक तीनों ही राज्यों में बीजेपी एकतरफा बहुमत में सरकार बनाती नजर आ रही है. इस बीच मध्य प्रदेश के शाजापुर में विधानसभा के चुनाव परिणाम आने के बाद मतगणना स्थल के बाहर कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. 

दरअसल चार राज्यों में मतगणना जारी है. इस बीच मध्य प्रदेश के शाजापुर विधानसभा के चुनाव परिणाम आने के बाद मतगणना स्थल के बाहर बाहर शहरी हाईवे पर बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए. दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच पथराव शुरू हो गया. पथराव से पुलिस कर्मी भी अपने आपको बचाने में लगे रहे. पुलिस ने स्थिति बिगड़ती देख हल्का बल प्रयोग और आशु गैस के गोले भी छोड़े.

शाजापुर में बीजेपी प्रत्याशी अरुण भीमावद ने कांग्रेस के दिग्गज नेता हुकुम सिंह कराड़ा को केवल 7 मतों से पराजित किया. कांग्रेस ने रीकाउंटिंग की भी मांग की और उसके बाद रिकाउंटिंग शुरू हुई. बीजेपी समर्थकों ने आतिशबाजी शुरू की और उसके बाद पथराव शुरू हुआ. पथराव किसने किया अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ. बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं.

#WATCH शाजापुर, मध्य प्रदेश: मतगणना केंद्र के पास भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प पर ASP एसपी बघेल ने कहा, "...मतगणना जारी है, मतगणना के दौरान किसी प्रकार की बाधा नहीं आई। भाजपा और कांग्रेस समर्थक सड़क पर खड़े थे और जीत-हार को लेकर बहस हुई, पुलिस मौके पर पहुंची। अभी… https://t.co/QwyQYJjhQG pic.twitter.com/aqY8jSlLcV

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023

">

बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

बता दें कि मध्य प्रदेश के साथ ही तीन और राज्यों में मतगणना जारी है. मध्य प्रदेश के शाजापुर विधानसभा के चुनाव परिणाम आने के बाद बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच पथराव देखने को मिला. जिसके बाद पुलिस ने बल का प्रयोग कर माहौल का शांत किया. मध्य प्रदेश के  शाजापुर मतगणना केंद्र के पास बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प पर ASP एसपी बघेल ने कहा, "मतगणना जारी है, मतगणना के दौरान किसी प्रकार की बाधा नहीं आई. बीजेपी और कांग्रेस समर्थक सड़क पर खड़े थे और जीत-हार को लेकर बहस हुई, पुलिस मौके पर पहुंची. अभी स्थिति सामान्य है." 

ये भी पढ़ें: MP Election Results: हिन्दुत्व कार्ड से लेकर सोशल इंजीनियरिंग तक, मध्यप्रदेश में बीजेपी के जीत की 5 बड़ी वजहें!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
Embed widget