एक्सप्लोरर

MP News: कर्नाटक के बाद अब एमपी फतह की तैयारी! इस तारीख से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगी प्रियंका गांधी

Bhopal: हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक की जीत के बाद अब कांग्रेस की नजर आने वाले विधानसभा चुनावों पर है. वहीं पार्टी अगले महीने से मध्य प्रदेश में चुनावी प्रचार शुरू करने जा रही है.

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. ऐसे में सभी प्रमुख दल जोर-शोर से चुनावों की तैयारियों में जुट गए हैं. कर्नाटक फतह के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं. प्रियंका गांधी जबलपुर में नर्मदा पूजन के साथ प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव अभियान का श्रीगणेश करने जा रही हैं. 12 जून को प्रियंका गांधी जबलपुर आ रही हैं.

जबलपुर आगमन के साथ सबसे पहले वह नर्मदा पूजन करेंगी और उसके बाद एक रोड शो और एक पब्लिक रैली को भी संबोधित करेंगी. प्रियंका गांधी के जबलपुर प्रवास से जुड़ी एक बड़ी बैठक आज शनिवार को जबलपुर में आयोजित की गई जिसमें मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक डॉक्टर गोविंद सिंह ने भी हिस्सा लिया.

हिमाचल-कर्नाटक में जीत की सूत्रधार बनी थीं प्रियंका
हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी के लिए जमकर प्रचार किया. दोनों राज्यों में पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए अब कांग्रेस मध्य प्रदेश में भी चुनावी शंखनाद प्रियंका गांधी से कराने जा रही है. 12 जून को प्रियंका गांधी का जबलपुर दौरा है, जिसके लिए कांग्रेस ने जोरदार तैयारी शुरू कर दी है.

इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के नेतृत्व में आज शनिवार को जबलपुर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में मध्य प्रदेश के 21 जिलों के 16 विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, कांग्रेस के शहर और ग्रामीण अध्यक्षों के साथ-साथ वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. बैठक में प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर चर्चा की गई और किस तरह से कार्यक्रम को तय करना है, इसकी रूपरेखा बनाई गई.

राहुल ने भी की थी नर्मदा आरती
पूर्व वित्त मंत्री और विधायक तरुण भनोट ने बताया कि प्रियंका गांधी 12 जून को जबलपुर आ रही हैं. मध्य प्रदेश में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत प्रियंका गांधी नर्मदा पूजन के साथ करेंगी. तरुण भनोट का कहना है कि साल 2018 में जबलपुर में राहुल गांधी ने भी नर्मदा पूजन और आरती के साथ चुनाव प्रचार का शंखनाद किया था, जिसके कारण महाकोशल इलाके में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया था. प्रियंका गांधी भी जबलपुर में चुनावी शंखनाद नर्मदा पूजन के साथ कर रही हैं. प्रियंका गांधी के जबलपुर आने से ना केवल जिले की 8 विधानसभा सीटों में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी बल्कि महाकौशल इलाके की बाकी सीटों पर भी इसका अच्छा असर देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें:

MP News: जबलपुर में आसमान छू रहे सोने के भाव, अचानक ज्यादा दाम बढ़ने की ये है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget