एक्सप्लोरर

MP Election 2023: राहुल के केदारनाथ मंदिर जाने पर CM योगी का तंज, कहा- 'अब उन्हें भी समझ आ गया...'

MP Election: योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, जो काम आज हो रहे हैं, वे पहले भी हो सकते थे, लेकिन कांग्रेस ने कभी देश के बारे में नहीं सोचा.

MP Election 2203: बीजेपी के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने नरसिंहपुर जिले में एक चुनावी रैली में कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 1947 में सोमनाथ मंदिर के विकास की योजना तैयार की थी, लेकिन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उसका विरोध किया था. उन्होंने कहा कि, मुझे जब पता चला राहुल गांधी केदारनाथ मंदिर में दर्शन करने गये हैं, तब मुझे लगा ये अच्छा है राहुल भी समझ गया कि उनके लिए सही रास्ता क्या है.

यूपी के सीएम योगी करेली कस्बे में नरसिंहपुर जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे. यहां बताते चलें की सीट से केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. सीएम ने आगे कहा कि, कांग्रेस ने देश को सिर्फ समस्याएं दी हैं, जबकि बीजेपी ने सतत रूप से समाधान प्रदान किए हैं. योगी ने कहा कि बीजेपी ने समस्याओं के सहारे सत्ता पाने का षडयंत्र कभी नहीं किया, लेकिन कांग्रेसी यही करते रहे. बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि, कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ.

राम मंदिर पर बोले सीएम योगी

कांग्रेस की अति सत्ता लिप्सा न होती तो जो काम आज हो रहे हैं, वे पहले भी हो सकते थे, लेकिन कांग्रेस ने कभी देश के बारे में नहीं सोचा. उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में जैसे ही डबल इंजन की बीजेपी सरकार आई, समस्याओं के समाधान होने लगे. उन्होंने बताया कि, जब कांग्रेस की सरकार थी, कुछ नहीं किया गया. मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार ने महाकाल लोक का भव्य निर्माण कराया है. योगी आदित्यनाथ ने अपनी चुनावी रैली में यह भी कहा कि, काशी में शिवजी की अनूठी छटा दिखाई दे रही है. विकास की याजनाओं की बात करें तो हाईवे, रेलवे, एम्स की संख्या बढ़ रही है. पर्यटन की दृष्टि से भी हम नई ऊंचाईयों को स्पर्श कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि, पांच सौ सालों के संघर्ष के बाद आज वो शुभ दिन आ गया है, जब हम राममंदिर का निर्माण कर रहे हैं और 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा करेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस के गुंडाराज और आतंक से जिस तरह संघर्ष किया है, वह प्रेरणादायी है. नंगे पांव ही सड़कों पर निकल पड़ने वाले प्रहलाद पटेल ने कभी ये नहीं सोचा कि विधायक, सांसद और मंत्री बनना है. योगी ने कहा कि, बीजेपी के पास स्पष्ट विजन है. हमें गरीबों का कल्याण और मातृशक्ति के स्वाभिमान की रक्षा के संकल्प को आगे बढ़ाना है.

ये भी पढ़ें: MP Elections 2023: राहुल गांधी के 2018 चुनाव में नर्मदा पूजन से बनी थी कांग्रेस सरकार! क्या इस बार शुभ होगी जबलपुर यात्रा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget