एक्सप्लोरर

MP Election: PM मोदी ने ग्वालियर-चंबल को दिया बड़ी रेलवे लाइन का तोहफा, नरेंद्र तोमर बोले- 'व्यापार के क्षेत्र में होगा... '

MP Election 2023: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, ग्वालियर से सुमावली के बीच बड़ी लाइन का शुभारंभ पीएम मोदी ने कर दिया है. ये पूरा रेलवे ट्रैक नैरोगेज था, जिसे ब्रॉडगेज में बदला गया है.

MP News: मध्य प्रदेश के शहर ग्वालियर में दो अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने जनता को बड़ी सौगातें दी दी हैं. इनमें एक सौगात रेलवे से जुड़ी हुई है. पीएम मोदी ग्वालियर से सुमावली तक चलने वाली ब्रॉडगेज ट्रेन को सोमवार को हरी झंडी दिखाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्वालियर से सुमावली तक मेमू ट्रेन का शुभारंभ किया. इस ट्रेन के माध्यम से रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा 

नरेंद्र सिंह तोमर ने क्या कहा?
वहीं पीएम मोदी द्वारा दी गई इस सुविधा को लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, 'ग्वालियर से सुमावली के बीच बड़ी लाइन का शुभारंभ सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कर दिया है. ये पूरा रेलवे ट्रैक नैरोगेज था, जिसे ब्रॉडगेज में परिवर्तित करने का रास्ता साफ हो गया है. इससे इस क्षेत्र में व्यापार और प्रौद्योगिकी में भी विकास होगा. मैंने इस लाइन पर नैकोगेज से भी यात्रा की है, मुझे अब ब्रॉडगेज की रेल में बैठकर यात्रा करने में बहुत आनंद का अनुभव हो रहा है.'

विकास कार्यों का तोहफा

दरअसल, पीएम मोदी ने सोमवार को 19 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात प्रदेश को दी. उन्होंने यहां 1,880 करोड़ की अलग-अलग 5 सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी. पीएम आवास योजना-ग्रामीण के तहत निर्मित 2.2 लाख से अधिक घरों में लोगों का गृह प्रवेश कराया. पीएम ने लगभग 140 करोड़ रुपये की लागत से पीएमएवाई-शहरी के तहत निर्मित मकानों का भी लोकार्पण किया. ग्वालियर और श्योपुर जिलों में 1530 करोड़ रुपये से अधिक की जल जीवन मिशन परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इससे 720 से अधिक गांवों को लाभ होगा. 

ये बड़े नेता रहे मौजूद 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जैन में बने औद्योगिक क्षेत्र विक्रम उद्योगपुरी का ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में बैठकर वर्चुअली लोकार्पण किया. सोमवार को हुए कार्यक्रम के दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र कुमार, मंत्री गोपाल भार्गव, अरविंद भदौरिया, नरोत्तम मिश्रा, राजेंद्र शुक्ला, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रभु राम चौधरी, तुलसी सिलावट, प्रद्युमन सिंह तोमर, राज्यवर्धन सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भारत सिंह कुशवाह, सांसद केपी यादव, संध्या राय मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: सीएम शिवराज के 'चला जाऊंगा' वाले बयान पर कमलनाथ का तंज, 'याद तो आएंगे लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप

वीडियोज

Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget