एक्सप्लोरर

MP Election 2023: कांग्रेस-सपा की लड़ाई पर वीडी शर्मा ने ली चुटकी, बोले- 'नेताओं को दो कौड़ी का बता अखिलेश ने...'

MP Elections 2023: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि इंडिया गठबंधन की पोल खुल गई है. गठबंधन के मुख्य घटक सपा के अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को दो कौड़ी का बोल दिया है.

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और सपा के बीच हुई कथित तकरार को लेकर चुटकी ली. साथ ही उन्होंने विपक्षी गठबंधन (I.N.D.I.A.) पर निशाना साधा.  उन्होंने कहा कि गठबंधन का रायता फैल चुका है. शर्मा ने आगे कहा कि प्रमुख घटक समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ही कह रहे हैं कि मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं की औकात दो कौड़ी की है. उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में ऐतिहासिक बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीत रही है.

'इंडिया गठबंधन की खुली पोल'
दरअसल, मध्य प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन न होने पर भारतीय जनता पार्टी जमकर मजे ले रही है. इस मामले को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी नेतृत्व में जमकर बयान बाजी हो रही है. इसी बीच जबलपुर में पत्रकारों से बातचीत में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा, "इंडिया गठबंधन की पोल खुल गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही कहा था कि यह इंडिया गठबंधन नहीं बल्कि घमंडिया गठबंधन है. इंडिया गठबंधन के मुख्य घटक समाजवादी पार्टी सर्वोच्च नेता ने तो मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को दो कौड़ी का बोल दिया हैं."

कांग्रेस की लिस्ट पर भी कसा तंज
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट पर भी विष्णु दत्त शर्मा ने तंज कसा. "जबलपुर में संभागीय मीडिया सेंटर का उद्घाटन करते शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद की गारंटी है, भ्रष्टाचार की गारंटी है लेकिन विकास की कोई गारंटी नहीं है. कांग्रेस की इस सूची में कांग्रेस इलेक्शन कमेटी (CEC) की कोई झलक नजर नहीं आ रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है, वह आदतन अपराधी हैं. उनके आपराधिक रिकॉर्ड जनता जानती है."

पीसीसी चीफ कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ का नाम लिए बिना विष्णु दत्त शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के अंदर परिवार के लोग प्रत्याशी घोषित कर रहे हैं और बड़े नेता एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने की बात कर रहे हैं. दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच तलवार खिंची है. बीजेपी स्टेट चीफ शर्मा ने कहा कि कमलनाथ कहते हैं कि इन्होंने गाली खाने की पॉवर ऑफ अटॉर्नी दिग्विजय सिंह को दी है. लाजमी है कि करप्शन की अटॉर्नी भी किसी को दी होगी.

ये भी पढ़ें

MP Election 2023: टिकट कटते ही कांग्रेस विधायक का छलका दर्द, बोले- 40 करोड़ में नहीं बिकने का ईनाम मिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget