एक्सप्लोरर

MP Election 2023: बीजेपी ने जनता से मांगे सुझाव तो कमलनाथ ने कसा तंज, कहा- 'जब पार्टी पर विश्ववास ही नहीं...'

MP Elections 2023: कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी को सुझाव पेटी की जगह जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सुलझाव पेटी लानी चाहिए, लेकिन बीजेपी ऐसा नहीं करेगी.

MP Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी घोषणा पत्र जारी करने से पहले जनता के बीच जाने वाली है. बीजेपी ने जनता से ही सुझाव लेगी कि कौन सी बातें घोषणा पत्र में शामिल की जाएगी. इधर बीजेपी के इस प्रयास पर पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीस चीफ कमलनाथ ने तंज कसा है. कमलनाथ ने कहा कि जनता सुझाव के बदलेगी पूछेगी कि जनता द्वारा चुनी गई कांग्रेस की सरकार क्यों गिराई. पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्वीट कर बीजेपी पर ये तंज कसा है. 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा, "सुना है बीजेपी अपने घोषणापत्र के लिए विधानसभाओं में सुझाव पेटी लेकर जा रही है. जनता सुझाव देने की जगह बीजेपी से ये सवाल पूछेगी कि सौदेबाजी कर आपने जनता की चुनी सरकार को क्यों गिराया. मतलब हमारी चुनी हुई सरकार को क्यों गिराया और ये भी कि कितने में गिराया और खर्चा किया हुआ पैसा फिर कहां-कहां से कमाया." 

कमलनाथ ने नौ सुझावों को लिस्ट जारी की और कहा, "जनता बीजेपी को ये नौ सुझाव देगी. देश को और न बांटें, नफारत और डर फैलाने का एजेंडा बंद करें, महिलाओं का अब और अपमान न करें, नौकरी.परीक्षा के घोटालों से जन्मी बेरोजगारी से युवाओं को बचाएं, गरीबों, किसानों, मजदूरों का शोषण रोकें, काम-कारोबार व विकास को भ्रष्ट नीतियों से न मारें, आदिवासियों-दलितों का उत्पीड़न-शोषण न करें, मुनाफाखोरों से कमीशन खाकर महंगाई न बढ़ाएं, मध्य प्रदेश को भाजपाई भ्रष्टाचार का मॉडल न बनाएं."

'अब जनता का बीजेपी पर विश्वास नहीं'
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि आज जब जनता का बीजेपी पर ही विश्वास नहीं रहा है तो उसके घोषणापत्र पर क्या होगा. बीजेपी को सुझाव पेटी की जगह जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सुलझाव पेटी लानी चाहिए, लेकिन बीजेपी ऐसा नहीं करेगी क्योंकि लोगों को फालतू के मुद्दों में उलझाये रखने, गुमराह करने में ही वो अपनी राजनीतिक सफलता मानती है.

'घोषणा पत्र जुमलों का झुनझुना'
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र को जुमलों और झुनझुना भरा साबित बताया. कमलनाथ ने कहा, "बीजेपी याद रखे, न काठ की हांडी बार-बार चढ़ती है, न भेड़िया आया, भेड़िया आया की कहानी हर बार चलती है. बीजेपी का घोषणापत्र हर बार जुमलों का झुनझुना साबित होता है."

ये भी पढ़ें

Bageshwar Dham: छिंदवाड़ा में कमलनाथ के आवास पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, जानें- क्या हुई बातचीत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget