एक्सप्लोरर

MP Coronavirus: सावधान! मध्य प्रदेश में कोरोना की पॉजिटिविटी दर ने तोड़े रिकॉर्ड, 32 लोगों में संक्रमण की हुई पुष्टि

Coronavirus: मध्य प्रदेश के उज्जैन, सागर, सतना, सीहोर, भोपाल, ग्वालियर, दतिया, होशंगाबाद, राजगढ़, रायसेन, नरसिंहपुर, खरगोन, खंडवा, जबलपुर, हरदा में कोरोना का संक्रमण पहुंच गया है.

MP Coronavirus Update: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. सबसे चिंताजनक बात है कोरोना की पॉजीटिविटी दर में तेजी से वृद्धि होना. पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना पॉजिटिविटी की दर 5.5 फीसद तक पहुंच गई है. इसका सीधा मतलब है कि 100 लोगों की जांच करने पर 5 से ज्यादा मामले पॉजिटिव निकल रहे हैं.

मध्य प्रदेश सरकार सभी 52 जिलों में कोरोना मरीजों को लेकर अलर्ट है. कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार उछाल आ रहा है. पिछले 24 घंटे में 582 लोगों की कोरोना जांच करने पर 32 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. ऐसी स्थिति में पॉजिटिविटी की दर साढ़े पांच प्रतिशत तक पहुंच गई है.

582 लोगों की जांच में 32 की रिपोर्ट पॉजिटिव 

32 कोरोना संक्रमित मरीजों में सबसे ज्यादा भोपाल के मामले हैं. भोपाल में 9 कोरोना पॉजिटिव मरीज निकले हैं. दतिया में एक, ग्वालियर में दो, होशंगाबाद में तीन, इंदौर में छह, जबलपुर में पांच, खंडवा में एक, रायसेन में दो, सतना में दो और उज्जैन में एक नया कोरोना का मरीज सामने आया है. पिछले 24 घंटे में 63 मरीज कोरोना संक्रमण से उबरकर घर पहुंच गए.

फिलहाल मध्य प्रदेश 170 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं. सबसे ज्यादा भोपाल में 69 एक्टिव मामले हैं. दूसरे नंबर पर इंदौर में 46 एक्टिव मरीजों का पता चला है. जबलपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या 19 है. राहत देने वाली बात है कि कोरोना से मौत के मामले फिलहाल मध्यप्रदेश में रुके हुए हैं. मध्य प्रदेश में अभी तक 10777 लोगों की कोरोना वायरस ने जान ली है. उसके बाद मौत का आंकड़ा अभी तक स्थिर है. 

इन जिलों में कोरोना संक्रमण ने पसारे पांव

उज्जैन, सागर, सतना, सीहोर, भोपाल, ग्वालियर, दतिया, होशंगाबाद, राजगढ़, रायसेन, नरसिंहपुर, खरगोन, खंडवा, जबलपुर, हरदा में कोरोना का संक्रमण पहुंच गया है. माना जा रहा है कि सैंपल की संख्या बढ़ने पर मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो सकती है. मध्य प्रदेश सरकार के निर्देश पर 10 और 11 अप्रैल को अस्पतालों में मॉक ड्रिल होने वाली है. अस्पतालों में मॉक ड्रिल से आपात स्थिति की तैयारियों का पता चल जाएगा. 

MP News: कोरोना को लेकर हमीदिया अस्पताल में किया गया मॉकड्रिल, जानिए- व्यवस्थाओं को देखकर क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget