एक्सप्लोरर

MP Corona Update: मध्य प्रदेश में बढ़ती ही जा रहे हैं कोरोना के केस, भोपाल में हुई एक मौत, जानिए प्रदेश में कितने हैं एक्टिव केस

MP News: मध्य प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या साढ़े सात सौ के करीब पहुंच गई है. राजधानी भोपाल में कोरोना से मौत दर्ज की गई है. इसके साथ ही राज्य में पॉजिटिविटी दर लगातार बढ रही है.

MP News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) वायरस से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है. राजधानी भोपाल (Bhopal) में कोरोना से एक मौत दर्ज की गई है. मध्य प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या साढ़े सात सौ के करीब पहुंच गई है. राज्य में कोरोना की पॉजिटिविटी दर भी लगातार बढ़ रही है. वहीं मध्य प्रदेश में चुनाव की वजह से कोरोना के सैंपलिंग में कमी आई है, लेकिन पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है. 

इंदौर और भोपाल बन रहे हैं हॉटस्पॉट

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 5215 मरीजों के सैंपल लिए गए. इनमें से 5117 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई, जबकि 98 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. चिंताजनक बात यह है कि कोरोना से मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. भोपाल में कोरोना से एक मौत दर्ज की गई है. प्रदेश के दो दर्जन से ज्यादा जिलों में अभी भी कोरोना के सक्रिय मरीज हैं. मध्य प्रदेश में इंदौर और भोपाल लगातार कोरोना के हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं. मध्य प्रदेश में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 744 पहुंच गई है. हालांकि पिछले 24 घंटों में 81 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं.

इंदौर में सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में बैतूल से एक, भोपाल से छह, बुरहानपुर से एक, धार से एक, डिंडोरी से एक, ग्वालियर से एक, हरदा से दो, होशंगाबाद से तीन, इंदौर से 56, जबलपुर से नौ, खरगोन से तीन, नरसिंहपुर से पांच, रायसेन से छह, सीहोर से तीन पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं. मध्य प्रदेश की व्यवसायिक राजधानी इंदौर में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 301 हो गई है, जबकि भोपाल में 188 मरीज सक्रिय हैं. इसी तरह जबलपुर में 63 मरीज सक्रीय हैं. उज्जैन में वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 12 है. वहीं बुरहानपुर में 12 मरीज सक्रिय हैं तो नरसिंहपुर में 19 और रायसेन में 20 मरीज सक्रिय हैं.

Jabalpur News: जबलपुर में दूल्हे ने निभाया नागरिक होने का धर्म, वोट देने के बाद छत्तीसगढ़ रवाना हुई बारात

KALI Poster Controversy: 'काली' पोस्टर विवाद पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान- 'जान बूझकर गलती करना अपराध'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget