एक्सप्लोरर

MP Corona Update: एमपी में निकाय और पंचायत चुनाव के कारण बढ़ी कोरोना की रफ्तार! एक्टिव मामलों की संख्या डेढ़ हजार के पार

MP Corona Update: एमपी में डेढ़ हजार से ज्यादा कोरोना के एक्टिव मरीज होने के बाद अब सरकार वैक्सीनेशन को लेकर अमृत महोत्सव चला रही है. इसके तहत सभी जिलों में वैक्सीनेशन पर तेजी से जोर दिया जा रहा है.

MP Corona Update: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है. अब एमपी में डेढ़ हजार से ज्यादा कोरोना के मामले एक्टिव हैं. इस बीच सरकार की ओर से वैक्सीनेशन को लेकर जोर दिया जा रहा है. दरअसल एमपी में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के पहले 16 जून को कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 400 थी. इसके बाद 9 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 788 पहुंच गई.
 
मतलब साफ है कि 16 जून से 9 जुलाई के बीच मरीजों की संख्या लगभग 2 गुना हो गई. इसके बाद अब मरीज डेढ़ हजार से ज्यादा पहुंच गए हैं. एमपी में डेढ़ हजार से ज्यादा कोरोना के एक्टिव केस होने के बाद अब सरकार वैक्सीनेशन को लेकर अमृत महोत्सव चला रही है. इसके तहत सभी जिलों में वैक्सीनेशन पर तेजी से जोर दिया जा रहा है. एमपी में सबसे संक्रमित शहरों में इंदौर पहले नंबर पर है. इसके बाद भोपाल का नंबर है. जबलपुर में भी कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या 200 के करीब पहुंच गई है.
 
 
पॉजिटिविटी की दर 3 प्रतिशत के आस-पास पहुंची
 
चुनाव के दौरान रैली, जनसंपर्क और लोगों के जमावड़े की वजह से संक्रमण ने रफ्तार पकड़ी है. इस बात से पूरी तरह इंकार नहीं किया जा सकता है. एमपी में में कोरोना वायरस के मरीजों की पॉजिटिविटी की दर 3 प्रतिशत के आस-पास पहुंच गई है. यानी 100 मरीजों का सैंपल लेने पर 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है. एमपी में सैंपल भी थोड़ी बढ़ाई गई है, मगर पॉजिटिव मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है. एमपी में रोज ढाई सौ के आस-पास पॉजिटिव निकल रहे हैं. 
 
डाॅक्टर बोले- बहुत जरूरी है सावधानी
 
कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. रौनक एलची के मुताबिक कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है. ऐसी स्थिति में कोरोना से सावधानी बेहद जरूरी है. वर्तमान समय में लोग मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं. यह खतरनाक साबित हो सकता है. कोरोना संक्रमित लोगों की मृत्यु दर में काफी हद तक गिरावट आई है, मगर बीमारी की रफ्तार लगातार बढ़ रही है.
 

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: न्यायिक सम्मेलन में मंथन, न्याय में गरिमा सर्वोपरि
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget