एक्सप्लोरर

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने की शिवराज सिंह चौहान की तारीफ, कहा- 'उनकी वजह से ही...'

MP Politics: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान को जाता है. उनकी मेहनत की वजह से मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है.

MP Politics: कहा जाता है की सियासत में कोई स्थाई दोस्त और स्थाई दुश्मन नहीं होता है, इसका उदाहरण उज्जैन के कार्यकर्ता सम्मेलन में देखने को मिला. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की. उन्होंने विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत का श्रेय शिवराज सिंह चौहान को दिया.

उज्जैन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी की जीत का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री और देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को जाता है. उनकी मेहनत की वजह से मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है." 

उन्होंने आगे कहा, "सरकार बनने के बाद अचानक डॉक्टर मोहन यादव को संगठन ने मुख्यमंत्री बना दिया है, लेकिन मोहन यादव सरकार अपने वादों को पूरा नहीं कर रही है. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव में जो वादे किए थे, उसे वर्तमान सरकार पूरा करने में असफल हो रही है, इसीलिए सड़क से लेकर सदन तक कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है."

'सोची समझी रणनीति के तहत दिया बयान'
वहीं वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति राणा के मुताबिक जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता कांग्रेस में फूट डालने के लिए अलग-अलग बयान देते रहते हैं. इसी तरह सोची समझी रणनीति के तहत प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बयान दिया है. वे भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं के बीच फूट डालकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करना चाहते हैं.

कृषि मंत्री से समय मिलने पर क्या कहा?
जब प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से पूछा गया कि वह देश के कृषि मंत्री से किसानों की समस्याओं को लेकर कई मंगलवार से समय लेने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें समय नहीं मिल पा रहा है. तो उन्होंने एबीपी न्यूज़ से चर्चा के दौरान कहा कि वह अलग राजनीतिक लड़ाई है लेकिन जो अच्छाई है उसे बताना भी जरूरी है.

 

ये भी पढ़ें

MP Budget 2025: आज पेश होगा मोहन यादव सरकार का 4 लाख करोड़ का बजट, जानें क्या कुछ हो सकता है खास?

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget