एक्सप्लोरर

PCC ऑफिस बोर्ड मामले में BJP के तंज पर जीतू पटवारी का पलटवार, बोले- '24 घंटे खुला रहेगा दफ्तर'

Jitu Patwari: भोपाल स्थित पीसीसी कार्यालय के बाहर एक बोर्ड चस्पा किया गया था. बोर्ड पर पार्टी का कार्य समय सुबह 11 से शाम 6 बजे तक लिखा हुआ था. वहीं जीतू पटवारी ने अब मामले में स्पष्टीकरण दिया है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) स्थित प्रदेश कांग्रेस (Congress) कार्यालय पर बोर्ड लगाने और हटाने को लेकर राजनीति हो रही है. बीजेपी (BJP) इस मामले में जहां कांग्रेस पर तंज कस रही है. वहीं अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने भी इस मामले में स्पष्टीकरण दिया है. पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के अनुसार हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे पीसीसी दफ्तर खुला रहेगा.
 
बता दें गुरुवार को भोपाल स्थित पीसीसी कार्यालय के बाहर एक बोर्ड चस्पा किया गया था. इस बोर्ड पर कांग्रेस पार्टी का कार्य समय सुबह 11 से शाम 6 बजे तक लिखा हुआ था. साथ ही रविवार को अवकाश की भी सूचना दी गई थी. हालांकि, मामला सुर्खियों में आने के बाद कांग्रेस नेताओं द्वारा यह बोर्ड हटा दिया गया. इस मामले में बीजेपी नेताओं ने भी खूब चुटकी ली.

कर्मचारी सस्पेंड
वहीं अब इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का बयान सामने आया है. जीतू पटवारी का कहना है कि किसी कर्मचारी ने यह बोर्ड लगाया था. हमने उसे सस्पेंड कर दिया है. हमारा ऑफिस हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे खुला रहता है, यह जनता का ऑफिस है. जीतू पटवारी ने कहा कि ऑफिस का एक हिस्सा रिनोवेट हो रहा है, ऐसे में कर्मचारी की गलती से वह लग गया था. मामला सामने आने के बाद उसे सस्पेंड करने की कार्रवाई की गई है. एमपी के हर व्यक्ति के लिए कांग्रेस कार्यालय 24 घंटे खुला है.
 
बीजेपी ने कसा तंज
बीजेपी प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने बोर्ड की तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर कहा कि "पार्ट टाइम अध्यक्ष की, पार्ट टाइम कांग्रेस. मप्र में कांग्रेस नेताओं की सत्ता की खुमारी उतर नहीं रही है. पटवारी के अध्यक्ष बनने के बाद हजारों कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ चुके हैं, जो थोड़े से बचे हैं, उन्हें भी अब पार्टी दफ्तर में मिलने के लिए सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक का समय ही मिलेगा. रविवार को पूर्ण अवकाश, यानी अब कांग्रेस कॉर्पोरेट कल्चर पर चलेगी."

यह भी पढ़ें: Nag Panchami 2024: नाग पंचमी पर महाकालेश्वर और नागचंद्रेश्वर महादेव के दर्शन लिए रास्ते तय, श्रद्धालु यहां देखें रूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget