एक्सप्लोरर

MPL में 'सोम डिस्टलरी' को स्पॉन्सर बनाने पर भड़की कांग्रेस, ज्योतिरादित्य सिंधिया से पूछे ये सवाल

MPL News: कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने कहा ज्योतिरादित्य सिंधिया और सरकार को इसका जवाब देना चाहिए कि सोम डिस्टलरी पर कड़ी कार्रवाई सिर्फ इस वजह से नहीं हो रही, क्योंकि वह आपका स्पॉन्सर हैं.

Madhya Pradesh News: केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया की ओर से ग्वालियर में 'मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग किकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता' का आयोजन कराया जा रहा है. इस बीच प्रतियोगिता को लेकर कांग्रेस ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हाफिज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से कई सवाल किए हैं. 

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अब्बास हाफिज ने कहा, "ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया की ओर से एमपीएल की शुरुआत की गई है. महाआर्यमन सिंधिया ग्वालियर डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी हैं. ऐसे में हाल ही में सुर्खियों में आई सोम डिस्टलरी एमपीएल सबसे बड़ी स्पॉन्सर क्यों है?"

'ज्योतिरादित्य सिंधिया इस कंपनी के पक्ष में क्यों हैं?'
अब्बास हाफिज ने कहा, "ज्योतिरादित्य सिंधिया को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह इस कंपनी के पक्ष में क्यों हैं? इस कंपनी के ऊपर अनियमितता और बाल श्रम के आरोप लगे हैं. क्या उस कंपनी से आपका कोई रिश्ता है? क्या इस कंपनी पर कड़ी कार्रवाई सिर्फ इस वजह से नहीं हो रही, क्योंकि वह आपका स्पॉन्सर हैं." कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सरकार को इसका जवाब देना चाहिए.

बता दें एमपीएल के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बीसीसीआई सचिव जयशाह सहित अनेक मंत्री शामिल हुए थे. इस प्रतियोगिता में पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें ग्वालियर, भोपाल, रीवा मालवा और जबलपुर खेलेंगी. इन टीमों में ग्वालियर चीता, मालवा पैंथर, जबलपुर लायंस, भोपाल लेपर्ड और रेवा जगुआर्स शामिल हैं. एमपीएल के सभी मैच ग्वालियर में नए तैयार हुए माधव राव अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे हैं.

एमपीएलए क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर बीते दिनों महाआर्यमन सिंधिया ने राजधानी भोपाल में प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि अपने स्व. दादाजी माधवराव सिंधिया के वर्षों पहले देखे गए सपने को साकार करने के लिए संकल्पित है. उन्होंने कहा था कि उनकी कोशिश रहेगी कि इस समय देश में आईपीएल के रूप में क्रिकेट को एक नई पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिली है. वह बताते हैं कि इस अंतर्राष्ट्रीय आईपीएल स्पर्धा में मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम को भी स्थान मिले. 

यह भी पढ़ें- WATCH: मयूरासन हो या शीर्षासन, MP के सीएम मोहन यादव का योगाभ्यास देख आप भी रह जाएंगे दंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget