एक्सप्लोरर

'कांग्रेस के साथ भेदभाव कर रही एमपी सरकार,' जीतू पटवारी ने विधायकों के लिए मांगे 15-15 करोड़

Jitu Patwari News: जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि सरकार बीजेपी के विधायकों को हर साल 15 करोड़ रुपये विकास के लिए दे रही है लेकिन कांग्रेस विधायकों को यह राशि नहीं दी जा रही है.

MP Politics: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस विधायकों के लिए सरकार से 15-15 करोड़ रुपये की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बीजेपी के विधायकों को हर साल 15 करोड़ रुपये विकास के लिए दे रही है लेकिन कांग्रेस विधायकों को यह राशि नहीं दी जा रही है. यह असामानता ठीक नहीं है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार ने पिछले साल बीजेपी के विधायकों को विकास कार्य के लिए 15-15 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की थी. इसके बाद इस साल फिर सरकार उन्हें राशि आवंटित कर रही है जबकि यह राशि कांग्रेस के विधायकों को विकास कार्य के लिए नहीं दी जा रही है. यह असमानता उचित नहीं है. उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को चिट्ठी लिखकर कांग्रेस के विधायकों को विकास कार्य के लिए 15 करोड़ रुपये की राशि देने की मांग की है. 

विधायक के 30% और सरपंच के 20%

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जो राशि सरकार विकास कार्य के लिए आवंटित कर रही है, उसका 30% कमीशन विधायकों को दिया जा रहा है जबकि 20% सरपंच रख रहे हैं. इसी तरह अधिकारी भी 10 से 15% कमिशन ले रहे हैं. इस प्रकार 65% राशि भ्रष्टाचार में जा रही है.

झूठा आरोप लगा रहे हैं पीसीसी अध्यक्ष- बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी झूठा आरोप लगा रहे हैं. सरकार सभी क्षेत्र में विकास कर रही है. पूरे मध्य प्रदेश में विकास किया जा रहा है. हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तराना विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित कर शिप्रा नर्मदा सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया है. यह विधानसभा कांग्रेस के विधायक की है, बावजूद इसके सरकार विकास कर रही है. मध्य प्रदेश सरकार सभी जिलों के विकास के लिए योजना बनाती है इसमें बीजेपी कांग्रेस विधायकों को लेकर अलग से कोई भेदभाव नहीं किया जाता है.

इसे भी पढ़ें: सीएम मोहन यादव का कर्नाटक सरकार पर हमला, कहा- 'अल्पसंख्यक ठेकेदारों को आरक्षण कांग्रेस के...'

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget