एक्सप्लोरर

MP Election 2023: क्या प्रदेश अध्यक्ष के पद से कमलनाथ ने दे दिया है इस्तीफा? कांग्रेस ने साफ की तस्वीर

MP Elections 2023: कांग्रेस के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर ये साफ किया गया कि पार्टी ने कमलनाथ से कोई इस्तीफा नहीं मांगा है. इससे पहले ये खबरें चल रहीं थी कि पार्टी ने कमलनाथ से इस्तीफा मांगा है.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में कांग्रेस की करारी हार के बाद खबर सामने आई थी कि कांग्रेस हाईकमान ने कमलनाथ से इस्तीफा मांगा है. वहीं अब मध्य प्रदेश कांग्रेस ने औपचारिक तौर पर इसका खंडन कर दिया है. कांग्रेस की तरफ से बताया गया कि कमलनाथ से कांग्रेस ने इस्तीफा नहीं मांगा है. 

कांग्रेस के ऑफिशियल एक्स ( पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर लिखा, "प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस्तीफे देने संबंधी खबर पूर्णतः असत्य एवं निराधार है. मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी इसका खंडन करती है."

हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये माना ज रहा है कि कांग्रेस आलाकमान मध्य प्रदेश में कांग्रेस के बुरे प्रदर्शन को लेकर निराशा व्यक्त की है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्य प्रदेश कांग्रेस चीफ कमलनाथ से दिल्ली में मुलाकात की. चर्चा ये भी है कि इस बैठक के बाद चुनाव इस बात का भी संकेत दिया है कि पार्टी नेताओं का एक बड़ा तबका चाहता है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें मध्य प्रदेश यूनिट के चीफ का पद छोड़ना चाहिए.  

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की जानकारी रखने वाले नेताओं ने बताया कि कांग्रेस की एमपी इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की अटकलों के बीच कमलनाथ ने मंगलवार देर रात दिल्ली में खरगे और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात की. 

वहीं अब कांग्रेस की तरफ से ऑफिशियली ये बता दिया गया है कि कांग्रेस ने कमलनाथ से कोई इस्तीफा नहीं मांगा है. ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी लोकसभा चुनाव तक कमलनाथ को मौका दे सकती है. हालांकि अभी ये सिर्फ कयास हैं, और इसको लेकर इसकी औपचारिक बयान पार्टी की तरफ से नहीं आया है.

ये भी पढ़ें

MP Election Results: एमपी चुनाव में पांच अरबपति उम्मीदवारों का क्या हुआ? जानें- किसे मिली जीत और किसे हार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget