एक्सप्लोरर

भोपाल रेप केस को लेकर जीतू पटवारी ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, कहा, 'बेटियों की सुरक्षा में...'

Jitu Patwari on Bhopal Rape Case: भोपाल में एक निजी स्कूल के टीचर ने तीन साल की मासूम के साथ रेप किया. इस घटना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

MP News Today: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 3 साल की मासूम बच्ची से उसके स्कूल के एक टीचर ने हवस का शिकार बनाया. इस घटना के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मोहन यादव सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला. जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश अब इस देश का 'रेप कैपिटल' बन गया है.

जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट संदेश में तंज कसते हुए कहा कि कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि भोपाल में 3 साल की मासूम मुन्नी (बदला हुआ नाम) रेप का शिकार हो गई. मुझे शर्म आती है यह बात सुनकर की आरोपी मुन्नी का शिक्षक है.

'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सिर्फ सरकारी झूठ' 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आगे लिखा, "मैं भी एक पिता हूं और इस घटना ने मेरे मन को घृणा और पीड़ा से भर दिया है." उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा,'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' केवल एक सरकारी झूठ बनकर रह गया है, क्योंकि इस प्रदेश में मासूम बेटियों को सुरक्षित रखने में सरकार पूरी तरह विफल रही है. 

जीतू पटवारी ने लिखा,"बेटी मुन्नी, तुम्हें न्याय दिलाने के लिए मैं किसी भी हद तक जाऊंगा." उन्होंने कहा, "आज मुन्नी को हमारी ज़रूरत है, इसलिए मेरा पूरा प्रदेश हमारी बेटी को न्याय दिलाने के लिए एकजुट खड़ा है."

जीतू पटवारी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र
इससे पहले मीडिया से चर्चा के दौरान एमपीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा, आज राष्ट्रपति मध्य प्रदेश आ रही हैं. प्रदेश की राजधानी में तीन साल की मासूम के साथ रेप हुआ. उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति को मध्य प्रदेश की बहनों की स्थिति को लेकर एक पत्र भेजा था, जिससे मैं मिलकर स्थिति से उनको अगवत कराऊं."

जीतू पटवारी ने कहा, "प्रदेश सरकार और गृह मंत्रालय सोया हुआ है. मध्य प्रदेश में बद से बदतर स्थिति हो गई है." उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, "जंगलराज क्या होता है, इसका प्रत्यक्ष उदाहरण रोज मध्य प्रदेश में देखने को मिलता है." उन्होंने कहा कि अब जनता जागेगी तभी बात बनेगी.

क्या है पूरा मामला?
भोपाल के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली मासूम बच्ची का उसी स्कूल के एक टीचर ने रेप किया. इसका खुलासा तब हुआ जब बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर मां चोट के निशान देखे. मासूम की मां ने इसकी शिकायत तुरंत स्कूल प्रबंधन से किया और आरोपी शिक्षक के नाम का भी खुलासा किया. 

शिकायत के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने इसे अनदेखा कर दिया. निराश होकर पीड़ित मासूम की मां ने सोमवार (16 सितंबर) को इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी स्कूल शिक्षक पर रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें: भोपाल: स्कूल में तीन साल की मासूम से टीचर ने किया रेप, घाव देख सहम गई मां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget