एक्सप्लोरर

बीजेपी ज्वाइन करने वाले पूर्व विधायक के आरोप के बाद जीतू पटवारी ने बदली रणनीति, नेताओं को लगाया गले

MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी लोकसभा चुनाव प्रचार में जुटे हैं. पटवारी गुरुवार (25 अप्रैल) को उज्जैन पहुंचे. यहां उन्होंने पूर्व विधायक से बातचीत की.

MP Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने वाले पूर्व विधायकों के आरोपों के बाद पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रणनीति बदल ली है. उज्जैन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूर्व विधायकों को भी गले लगाया और अपने पास बिठाकर उनसे काफी देर तक रायशुमारी की. 

उज्जैन में शहीद पार्क पर आम सभा के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी पूर्व विधायकों और सांसदों के बीच घिरे रहे. उन्होंने बड़नगर के पूर्व विधायक मुरली मोरवाल को बुलाकर उनसे बातचीत की. इसके अलावा पूर्व सांसद सत्यनारायण पंवार से भी राजनीतिक चर्चा की.

इन पूर्व विधायकों ने छोड़ी कांग्रेस

उज्जैन जिले की घटिया विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रामलाल मालवीय भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम चुके हैं. इसके अलावा संसदीय क्षेत्र की बात की जाए तो पूर्व विधायक मनोज चावला भी बीजेपी का दामन थाम चुके हैं.

इसी वजह से अब कांग्रेस पूर्व विधायक को विश्वास में रखने में जुट गई है. बीजेपी ज्वाइन करने वाले पूर्व विधायकों ने जीतू पटवारी पर अनदेखी का आरोप भी लगाया था. इसी के चलते मंच पर जीतू पटवारी के आसपास पूर्व विधायक बने रहे. 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कही यह बात
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूर्व विधायक मुरली मोरवाल से काफी देर तक राजनीतिक चर्चा की. पूर्व विधायक मोरवाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें यह कहा है कि वह खुद इस लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए पार्टी के लिए काफी मेहनत करना है. बड़नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को जिताना है.

पूर्व विधायक मुरली मोरवाल ने यह भी कहा कि यदि किसी कार्यकर्ता यह नेता की नाराजगी है तो उसे भविष्य में चुनाव के बाद दूर कर दिया जाएगा. 

नर्मदा नदी के 300 मीटर के दायरे में हटाए जाएंगे अतिक्रमण, जबलपुर कलेक्टर ने दिए सर्वे के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget