एक्सप्लोरर

भगवान महाकाल के ध्वज चल समारोह में शामिल हुए CM मोहन यादव, जानें क्यों खास है ये परंपरा?

MP Rang Panchami: महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालु भगवान महाकाल से मन्नत मांगते हैं और उनकी मन्नत पूरी होने पर रंग पंचमी पर्व पर ध्वज चल समारोह में अपना ध्वज लेकर चलते हैं.

CM Mohan Yadav in Rang Panchami: मध्य प्रदेश में रंग पंचमी के अवसर पर भगवान महाकालेश्वर का ध्वज चल समारोह निकाला जाता है, जिसमें मन्नतों के ध्वज फहराए जाते हैं. वहीं सूबे के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस ध्वज चल समारोह में हिस्सा लिया. उन्होंने गोपाल मंदिर पर भगवान महाकाल की झांकी की आरती भी की.

महाकालेश्वर मंदिर के आशीष पुजारी ने बताया कि रंग पंचमी पर्व पर हर साल भगवान महाकाल के दरबार से ध्वज चल समारोह निकाला जाता है. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं. उन्होंने बताया कि यह प्राचीन परंपरा है. महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालु भगवान महाकाल से मन्नत मांगते हैं और उनकी मन्नत पूरी होने पर रंग पंचमी पर्व पर ध्वज चल समारोह में अपना ध्वज लेकर चलते हैं.

सीएम ने की महाकाल की झांकी की आरती
इसके अलावा कई श्रद्धालु मन्नत लेते समय भी ध्वज लेकर चल समारोह में शामिल होते हैं. इस ध्वज चल समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए. पंडित राम गुरु ने बताया कि द्वारकाधीश गोपाल मंदिर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भगवान महाकाल की झांकी की आरती भी की.

महाकाल के दरबार में मनाई जाती हैं पांच पंचमी
महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी महेश गुरु ने बताया कि महाकाल के दरबार में पांच पंचमी विशेष रूप से मनाई जाती हैं. इनमें नाग पंचमी, रंग पंचमी, ऋषि पंचमी, कुंवारा पंचमी और बसंत पंचमी शामिल है. रंग पंचमी पर भगवान महाकाल की झांकी पूरे शहर में निकल जाती है. इसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं.

बता दें कि मध्य प्रदेश में बुधवार (19 मार्च) को रंग पंचमी धूमधाम से मनाई गई. होली के पांच दिन बाद रंग पंचमी के मौके पर पुरानी परंपरा के तहत गेर निकाली जाती है, जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं.

ये भी पढ़ें

रंग पंचमी के मौके पर इंदौर में निकली गेर, लाखों की संख्या में शामिल हुए लोग

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget