एक्सप्लोरर

MP News: एमपी में BJP का बढ़ा कुनबा, जयस संस्थापक महेंद्र कन्नौज समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल

MP Politics: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद भी लगातार बीजेपी में शामिल होने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में आज जयस संस्थापक ने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया.

MP News Today: लोकसभा चुनाव के बाद भी भारतीय जनता पार्टी के कुनबे में इजाफा होने का सिलसिला जारी है. शुक्रवार (19 जुलाई) को जयस के संस्थापक महेन्द्र कन्नौज ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है. 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के जरिये उन्हें सदस्यता दिलाई गई है. सदस्यता कार्यक्रम के दौरान सीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि जनता के बीच में हृदय की गहराई तक मोदी सरकार का काम बैठ कर रहा है, इसलिए हमारे प्रदेश में 29 की 29 सीटें जीते. 

महेंद्र कन्नौज के आने पर सीएम ने ये कहा
सीएम मोहन यादव ने कहा, "आज भारतीय जनता पार्टी के परिवार में वृद्धि हो रही है. महेंद्र कन्नौज जायस को मध्य प्रदेश में लाने के लिए अहम भूमिका निभाई है, वह युवा नेता भी रहे और उन्होंने राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई." 

महेंद्र कन्नौज की तारीफ करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि सरकार के माध्यम से अपनी भावनाओं के अनुरूप सरकार के साथ संगठन में आकर आपने हिम्मत दिखाई और हमारे परिवार का हिस्सा बने.

'हम एक और एक मिलकर 11 होंगे'
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि फिर से मध्य प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे. मैं आपका भारतीय जनता पार्टी में स्वागत करता हूं. सीएम यादव ने कहा कि हम एक और एक 11 होंगे.

'हर काम आंदोलन से नहीं होता'
बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद महेंद्र कन्नौज ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस पार्टी पर पूरा विश्व भरोसा करता है, मैं उसे पार्टी का सदस्य बना हूं मुझे इस बात की खुशी है. हम सामाजिक संगठन के माध्यम से काम करते हैं.

कन्नौज ने कहा कि हम लोग आंदोलनकारी हैं, लेकिन हर काम आंदोलन से नहीं होता. इसलिए संवाद स्थापित करने के लिए और समाज का, युवाओं और महिलाओं का भला कर सके इसलिए मैंने यह निर्णय लिया. 

'सीएम-बीजेपी का मिलता रहेगा आशीर्वाद'
बीजेपी में शामिल होने को लेकर महेंद्र कन्नौज ने कहा, "आज टंट्या मामा की मूर्ति लगने और अनेकों योजनाओं से प्रभावित हुआ हूं." उन्होंने कहा कि मुझे और मेरे समाज को आगे भी मुख्यमंत्री और बीजेपी का आशीर्वाद मिलता रहेगा.

ये भी पढ़ें: अचानक CM मोहन यादव के आवास पहुंचे दिग्विजय सिंह, 15 मिनट में क्या हुई बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget