एक्सप्लोरर

'मैं गर्व से कहता हूं कि...', राहुल गांधी के बयान पर बोले CM मोहन यादव

Rahul Gandhi News: सीएम मोहन यादव ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत ही ऐसा देश है, जहां हिंदू इतनी आबादी में हैं और वहां उनका नेता प्रतिपक्ष अगर उन्हें लज्जित करेंगे तो हिंदू कैसे बर्दाश्त करेंगे.

Mohan Yadav on Rahul Gandhi: यूपी के रायबरेली से राहुल गांधी के लोकसभा में दिए गए बयान सियासी बवाल मचा हुआ है. सत्ता पक्ष के नेता लगातार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को आड़े हाथों ले रहे हैं. इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनके बयान सख्त नाराजगी जाहिर की है. साथ ही उन्होंने कहा राहुल गांधी को तुरंत माफी मांगनी चाहिए.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "राहुल गांधी के बयान की मैं घोर भृत्सना करता हूं. उनके माध्यम से पूरा हिंदू समाज लज्जित हुआ है. दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर के अंदर नेता प्रतिपक्ष ने हिंदू समाज को लज्जित करने का बयान दिया है, हिंदुओं को हिंसक बताना ये उनकी मानसिकता का परिचायक है."

 

सीएम मोहन यादव ने कहा, "पूरी दुनिया में भारत ही ऐसा देश है जहां हिंदू इतनी आबादी में हैं और वहां उनका नेता प्रतिपक्ष अगर उन्हें लज्जित करेंगे तो हिंदू कैसे बर्दाश्त करेंगे. इस बात को लेकर पूरे देश में उबाल है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नाक रगड़कर माफी मांगनी चाहिए."

उन्होंने आगे कहा, "गर्व से कहो हम हिंदू हैं. मैं गर्व से कहता हूं मैं हिंदू हूं. राहुल गांधी के इस बयान से सभी की भावनाएं आहत हुई हैं, उन्हें तुरंत माफी मांगनी चाहिए. मैं कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष से अपील करूंगा कि फौरन उनका इस्तीफा मांगें. साथ ही कांग्रेस स्पष्ट करे कि राहुल गांधी के बयान से पार्टी इत्तेफाक रखती है या नहीं."

गौरतलब है कि सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी देश में हिंसा, नफरत और डर फैला रही है. साथ ही राहुल गांधी ने दावा किया कि ये लोग हिंदू नहीं हैं क्योंकि 24 घंटे की हिंसा की बात करते हैं. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि हिंदू कभी हिंसा नहीं कर सकता, कभी नफरत और डर नहीं फैला सकता.

ये भी पढ़ें

MP News: क्रिमिनल लॉ में हुए बदलाव पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा बोले- 'ये फैसला...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया में कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान, 'MP में बदलाव की शुरुआत'
दतिया में कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान, 'MP में बदलाव की शुरुआत'
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना...'
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना भी मुश्किल'
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget