एक्सप्लोरर

MP News: मोहन यादव कैबिनेट में शामिल 12 मंत्रियों पर आपराधिक मुकदमे, तीन पर गंभीर प्रकरण, जानें डिटेल

Mohan Yadav Cabinet News: मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल में शामिल 31 मंत्रियों में से 30 करोड़पति हैं जबकि सबसे अमीर विधायक मंत्री चैतन्य कश्यप पर सबसे ज्यादा 20 करोड़ 17 लाख की देनदारी है.

MP Ministers Criminal Case: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है जिसमें उनके सहित 31 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है. 31 में से 12 मंत्रियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं जबकि तीन मंत्रियों के खिलाफ ऐसे गंभीर अपराध दर्ज है, जिनमें आरोप सिद्ध हो जाने पर 5 साल या उससे अधिक सजा का प्रावधान है.

मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल को लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने अपनी एक रिपोर्ट तैयार की है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि डॉ मोहन यादव मंत्रिमंडल के 39% मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक पर्यटन दर्ज है. यदि संख्या की बात की जाए तो 12 मंत्री ऐसे हैं जिन पर अपराध घोषित है. इसके अतिरिक्त 10% यानी तीन मंत्रियों के खिलाफ गंभीर आपराधिक प्रकरण है. गंभीर आपराधिक प्रकरण के मापदंड की बात की जाए तो 5 साल या उससे अधिक सजा, गैर जमानती, सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाना, हमला जैसे मामले शामिल रहते हैं.

सबसे अमीर मंत्री पर सबसे ज्यादा देनदारी
मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल में शामिल 31 मंत्रियों में से 30 करोड़पति हैं जबकि सबसे अमीर विधायक मंत्री चैतन्य कश्यप पर सबसे ज्यादा 20 करोड़ 17 लाख की देनदारी है. मंत्रिमंडल मे मिल सारंगपुर के विधायक गौतम टेटवाल सबसे कम संपत्ति 89 लाख 64000 के मालिक हैं. मंत्रिमंडल में शामिल अधिकांश मंत्रियों की देनदारी है.

इन मंत्रियों पर गंभीर अपराध दर्ज
मध्य प्रदेश सरकार में शपथ लेने वाले अनूपपुर के दिलीप जायसवाल के खिलाफ धोखाधड़ी, दस्तावेजों में गड़बड़ी करने, षड्यंत्र रचने आदि धाराओं में अपराध पंजीबद्ध है. यह मामला जबलपुर की विशेष अदालत में विचाराधीन है. इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ पांच आपराधिक मामले दर्ज है, जिनमें भड़काऊ भाषण देना, मानहानि करना आदि प्रमुख रूप से शामिल है. उनके अलावा शाजापुर जिले से विधायक चुनकर आए इंदर सिंह परमार पर हत्या का प्रयास, मारपीट के मामले दर्ज है. इसी तरह दिलीप अहिरवार, प्रद्युम्न सिंह तोमर, नागर सिंह चौहान, नारायण सिंह पवार, राव उदय प्रताप सिंह, तुलसीराम सिलावट पर भी आईपीसी की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध हुए हैं.

ये भी पढ़ें: MP Politics: शिवराज सिंह चौहान ने खाली किया CM आवास, कहा- 'आज पता बदल रहा है लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia Bypoll: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
दतिया उपचुनाव: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
MP News: मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget